फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News: Youth Murdered Over Old Rivalry, Four Arrested in Falasia Killing Case

Udaipur News: पुरानी रंजिश को लेकर की थी युवक की हत्या, फलासिया हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Aug 2025 10:59 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Mon, 11 Aug 2025 10:59 AM IST
सार

पुरानी रंजिश के चलते फलासिया क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों समेत पांच नाबालिगों को डिटेन किया है।

विज्ञापन
Udaipur News: Youth Murdered Over Old Rivalry, Four Arrested in Falasia Killing Case
फलासिया हत्याकांड में चार गिरफ्तार

विस्तार

उदयपुर के फलासिया थाना क्षेत्र में 7 अगस्त को हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हत्याकांड में शामिल चार वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पांच नाबालिगों को डिटेन किया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अश्विन ने पूछताछ में बदले की भावना से हत्या करने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


अश्विन ने बताया कि मार्च महीने में वह खेत के रास्ते से फलासिया आ रहा था, तभी रास्ते में शराब के नशे में रमेश और दीपक उससे भिड़ गए और बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट की। इस घटना से आहत होकर उसने बदला लेने का मन बना लिया और कई महीनों तक मौके की तलाश करता रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan REET fraud: 123 शिक्षकों पर FIR दर्ज, डमी कैंडिडेट बैठाने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


7 अगस्त को अश्विन फलासिया बाजार में सामान लेने आया, जहां उसकी नजर रमेश पर पड़ी। पुरानी रंजिश का बदला लेने के इरादे से उसने तुरंत अपने दोस्तों और परिचितों को बुला लिया। कुछ ही देर में उसके साथी भी मौके पर पहुंच गए और रमेश को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच दीपक वहां आकर बीचबचाव करने लगा लेकिन विवाद बढ़ गया।


लड़ाई के दौरान अश्विन के साथ मौजूद एक नाबालिग ने अचानक चाकू निकालकर दीपक के सीने पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से दीपक मौके पर ही गिर पड़ा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से दबिश देकर चार वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया और पांच नाबालिगों को डिटेन किया। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। फिलहाल पुलिस चाकू बरामदगी, घटना स्थल की पुष्टि और अन्य साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed