फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Engineering professor hanged himself in college in Udaipur

Udaipur News: इंजीनियरिंग के प्रोफेसर ने कॉलेज में लगाई फांसी, मचा हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की

Thu, 16 Jan 2025 03:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 16 Jan 2025 03:08 PM IST
सार

Udaipur News: उदयपुर की महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी में आज सुबह प्रोफेसर ने सुसाइड कर लिया। उनका शव कॉलेज के ऑफिस में फंदे पर लटका मिला। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है।

विज्ञापन
Engineering professor hanged himself in college in Udaipur
मृतक प्रोफेसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रोफेसर ने अपने ही दफ्तर में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रोफेसर काफी देर से अपने चैंबर से बाहर नहीं आए तो स्टाफ ने जाकर उन्हें देखा, जहां वह फंदे पर लटके हुए थे। 

विज्ञापन

मृतक प्रोफेसर नवीन चौधरी महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड एग्रीकल्चर में प्रोफेसर थे। हमेशा की तरह प्रोफेसर नवीन सुबह कॉलेज पहुंचे। स्टाफ से मिलने के बाद वह अपने चेंबर में चले गए, जहां से काफी देर तक वह बाहर नहीं आए। विभागाध्यक्ष के कहने पर स्टाफ ने जाकर देखा तो प्रोफेसर नवीन फांसी पर लटके हुए थे। 

विज्ञापन


स्टाफ को नहीं हुआ जरा सा भी एहसास 
प्रोफेसर नवीन कॉलेज के समय सुबह 9  बजे जब दफ्तर पहुंचे और पूरे स्टाफ से हमेशा की तरह मिले तो किसी को भी इस बात का एहसास नहीं हुआ कि उनके द्वारा आत्महत्या कर ली जाएगी। स्टाफ के अनुसार प्रोफेसर नवीन काफी मिलनसार व्यक्ति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में सुसाइड का संभव तैयार पहला मामला 
किसी प्रोफेसर प्रोफेसर द्वारा अपने ही कॉलेज में दफ्तर के चेंबर में फांसी लगाने का यह उदयपुर का संभव पहला मामला है। सुसाइड करने से पहले प्रोफेसर नवीन ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। 

पुलिस पहुंची मौके
प्रोफेसर नवीन द्वारा फांसी का फंदा लगाया जाने की स्टाफ ने प्रताप नगर थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस जाब्ता कॉलेज पहुंचा और प्रोफेसर नवीन केशव को फंदे से उतरकर मोर्चरी में रखवाया। 


आत्महत्या के कर्म का होगा अब खुलासा 
प्रोफेसर नवीन द्वारा आत्महत्या के बाद उनका सुसाइड नोट पुलिस ने जब्त कर लिया है। सुसाइड नोट फिलहाल सार्वजनिक नहीं हुआ है। सुसाइड नोट में लिखी बात पता चलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रोफेसर नवीन ने किस कारण से आत्महत्या की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed