फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Black marketing of urea fertilizer caught

Chittorgarh News: यूरिया खाद की काला बाजारी का किया भंडाफोड़, दो हजार कट्टे जब्त

Wed, 19 Feb 2025 06:11 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Feb 2025 06:11 PM IST
सार

Chittorgarh News: एक तरफ चित्तौड़गढ़ में किसानों को खाद नहीं मिल रही है। वहीं, दूसरी तरफ खाद की काला बाजारी का मामला सामने आया है। यहां करीब 1980 कट्टे यूरिया के जब्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
Black marketing of urea fertilizer caught
चित्तौड़गढ़ के निकट ओछड़ी में पकड़ाया यूरिया खाद का अवैध भंडारण

विस्तार

चित्तौड़गढ़ में एक तरफ फसल बुवाई के दौरान किसानों को यूरिया खाद के कट्टे नहीं मिल रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ यहां यूरिया का अवैध भंडारण किया जा रहा था। ये जगह जिला मुख्यालय के निकट ओछड़ी में थी।  

विज्ञापन


जिला कलक्टर एवं सदर थाना, चित्तौड़गढ़ को प्राप्त सूचना के आधार पर ओछड़ी स्थित एक गोदाम में यूरिया के अवैध संग्रहण की जांच के लिए टीम को भेजा गया। इस दौरान टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद चित्तौड़गढ़ के निर्देश पर उर्वरक निरीक्षकों की टीम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया। यह टीम गोदाम की जांच के लिए मौके पर पहुंची। यहां जांच में गोदाम का स्वामित्व सत्यनारायण जागेटिया के पास मिला। इसे हरीश मीणा निवासी जलिया तहसील निम्बाहेड़ा को किराए पर दिया गया था। टीम के छापा के दौरान हरीश मीणा से यूरिया संग्रहण के संबंध में अनुज्ञापत्र, क्रय बिल और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। लेकिन उसके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। साथ ही संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के उल्लंघन के तहत कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने 1980 कट्टे यूरिया की जब्त किए। गोदाम में जब्त यूरिया के नमूने लेकर उन्हें राजकीय अधिसूचित उर्वरक परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। इस मामले में सदर थाना चित्तौड़गढ़ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस संयुक्त कार्रवाई में संयुक्त निदेशक कृषि दिनेश कुमार जागा, कृषि अधिकारी अंशु चौधरी, ज्योति प्रकाश सिरोया (पीपी), गोपाल लाल धाकड़ (सामान्य), डॉ. शिवांगी जोशी (फसल), कृषि पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार यादव और सदर थाना पुलिस उप निरीक्षक हिम्मत सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed