फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News 11 Detained, Including 3 Pastors for Alleged Forced Religious Conversion

प्रलोभन, प्रार्थना और फिर बवाल!: सभा की आड़ में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, तीन पादरियों समेत 11 गिरफ्तार

Sun, 07 Jun 2026 03:58 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 03:58 PM IST
सार

उदयपुर के ऋषभदेव क्षेत्र में कथित धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन पादरियों समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया है। शिकायत में ग्रामीणों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Udaipur News 11 Detained, Including 3 Pastors for Alleged Forced Religious Conversion
उदयपुर में 3 पादरियों समेत 11 लोग गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उदयपुर जिले के ऋषभदेव क्षेत्र में कथित धर्मांतरण की शिकायत के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पादरियों समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, एक गांव में पिछले दो दिनों से प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। इस कार्यक्रम में आसपास के करीब 20 गांवों के आदिवासी परिवारों को आमंत्रित किया गया था। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 200 से अधिक लोगों की मौजूदगी बताई गई।
विज्ञापन


शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस
ऋषभदेव थानाधिकारी हेमंत अहारी ने बताया कि गांव में बाबूलाल नामक व्यक्ति के नेतृत्व में प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। गांव निवासी नानालाल की सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और हिरासत में लिए गए लोगों सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने का आरोप
शिकायतकर्ता नानालाल ने आरोप लगाया है कि सभा के दौरान कुछ लोगों द्वारा ग्रामीणों को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि लोगों को आर्थिक सहायता, बीमारियों से मुक्ति और अन्य सुविधाओं का प्रलोभन दिया जा रहा था। आरोप है कि आदिवासी परिवारों को आकर्षित करने के लिए खेतों में कुएं और ट्यूबवेल खुदवाने जैसी सुविधाओं का आश्वासन भी दिया गया। 

धमकी देने का भी आरोप
नानालाल का आरोप है कि जब उन्होंने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो उन्हें धमकाया गया। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से धर्म परिवर्तन का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा था और बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी।


ये भी पढ़ें-  Rajasthan: पिता की दोस्ती से नाराज बेटों ने महिला की हत्या की रची साजिश, फिर ऐसे हुआ खुलासा

जांच पूरी होने के बाद होगा खुलासा
पुलिस ने मौके से 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने और सभी साक्ष्यों की समीक्षा के बाद ही आरोपों की सत्यता और मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed