फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   udaipur two crore bribe case asp mukesh soni broker jailed mobile forensic investigation

राजस्थान: दो करोड़ रिश्वत मामले में एएसपी मुकेश सोनी और दलाल जेल भेजे गए, मोबाइल की होगी फॉरेंसिक जांच

Sat, 03 Oct 2026 07:14 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sat, 03 Oct 2026 07:14 PM IST
सार

उदयपुर के 272 भूखंड प्रकरण से जुड़े कथित 2 करोड़ रुपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार एसओजी के एएसपी मुकेश कुमार सोनी और कथित दलाल सज्जन सिंह को कोर्ट ने जेल भेज दिया। तीन दिन की रिमांड पूरी होने के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया था। एसीबी ने दो दिन की अतिरिक्त रिमांड मांगी, लेकिन अदालत ने दोनों को जेल भेजने का आदेश दिया।

विज्ञापन
udaipur two crore bribe case asp mukesh soni broker jailed mobile forensic investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 2 करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में गिरफ्तार विशेष अभियान समूह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी और उनके दलाल सज्जन सिंह को तीन दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। जांच अधिकारी ने दोनों आरोपियों की दो दिन की और रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने उन्हें जेल भेजने का फैसला सुनाया। इसके साथ ही इस प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी रीडर जसवंत राव की तलाश में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी अधिकारी मुकेश सोनी और दलाल सज्जन सिंह की आवाज के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा आरोपी अधिकारी के जब्त मोबाइल फोन को भी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा जा रहा है। यदि मोबाइल से कोई चैट, फोटो या वीडियो हटाए गए हैं तो फॉरेंसिक जांच के जरिये उनका पता लगाया जाएगा। जांच अधिकारी फरार चल रहे रीडर जसवंत राव की तलाश करते हुए मामले में आगे की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन


वीडियो फुटेज से हुआ महत्वपूर्ण खुलासा
272 भूखंड घोटाले के मामले में जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सोनी परिवादी निरंजन मोगरा और उनकी पत्नी को गिरफ्तार करने पहुंचे थे, तब उन्होंने परिवादी के बेटे से डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर मांगा था। बेटे द्वारा मना करने पर अधिकारी ने स्वयं उसे निकालने की बात कही थी। इस घटनाक्रम का खुलासा विशेष अभियान समूह द्वारा कार्रवाई के दौरान बनाए गए वीडियो फुटेज से हुआ है, जो वर्तमान में जांच के दायरे में है। इसी वीडियो में अधिकारी परिवादी की लाल अलमारी की जांच करते दिख रहे हैं, जिसमें परिवादी की पत्नी के सोने के कंगन और सोने की घड़ी रखी थी। परिवादी ने आभूषण, रिकॉर्डर और जमीन के दस्तावेज जब्त करने का आरोप लगाया था, परंतु पूछताछ में आरोपी अधिकारी ऐसी किसी भी जब्ती से लगातार इन्कार करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी रोड पर तय हुई थी रिश्वत
जांच में सामने आया कि 2 करोड़ रुपये की रिश्वत की डील वाले दिन 24 सितंबर को दलाल सज्जन सिंह आरोपी अधिकारी से उनके अंबामाता स्थित आवास पर मिलने पहुंचा था। शाम 6:30 बजे रानी रोड पर परिवादी से रिश्वत की डील होने से लगभग एक घंटे पहले दलाल अधिकारी के घर गया था, जहां इस पूरी योजना का खाका तैयार किया गया। इसके बाद दलाल परिवादी को साथ लेकर रानी रोड पहुंचा था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने अधिकारी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से इस बात की पुष्टि की है। टीम ने दलाल को साथ ले जाकर मौके की तस्दीक भी करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed