फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur Murder Case CM Ashok Gehlot attacks PM Narendra Modi   

Udaipur Murder Case: कन्हैया के परिवार की हालत देख बेटों को दी नौकरी, पीएम मोदी को लेकर यह बोले सीएम गहलोत  

Thu, 07 Jul 2022 04:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Jul 2022 04:39 PM IST
सार

कैबिनट बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने कन्हैयालाल के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी देने का एलान किया था।

विज्ञापन
Udaipur Murder Case CM Ashok Gehlot attacks PM Narendra Modi   
सीएम अशोक गहलोत और पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Social Media

विस्तार

उदयपुर के कन्हैयालाल के दो बेटों को सरकारी नौकरी को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है। कन्हैया के परिवार की हालत देने के बाद ही हमनें उनके दोनों बेटों को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उकसावे के बावजूद हमें अपना अनुशासन जिंदा रखना होगा।  

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, हम बार-बार मोदी जी से अपील कर रहे हैं कि वह राष्ट्र को शांति और एकता का संदेश दें, लोगों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। मुझे समझ में नहीं आता कि वह ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं। उसका सलाहकार कौन है जो उन्हें ऐसा करने से रोक रहा है? मेरा मानना है कि अगर वह अपील करते हैं तो ऐसी घटनाएं नहीं होंगी।
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में सीएम ने किया था नौकरी का एलान 
बता दें कि बुधवार देर शाम कैबिनट बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने कन्हैयालाल के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी देने का एलान किया था। बैठक में आए कैबिनेट में आए इस प्रस्ताव पर सभी मंत्रियों ने भी सहमति जताई थी। इससे पहले प्रदेश सरकार ने कन्हैया के परिवार को 51 लाख रुपये देकर आर्थिक रूप से भी मदद की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारों ने काट दिया था कन्हैया का गला 
28 जून मंगलवार को उदयपुर में कन्हैयालाल की की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed