{"_id":"63eaf4b1bf39189ae503741c","slug":"two-youths-beat-the-laborer-to-death-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रस्सी से बांधा, फिर पीट-पीटकर की मजदूर की हत्या, बर्बरता करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रस्सी से बांधा, फिर पीट-पीटकर की मजदूर की हत्या, बर्बरता करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 14 Feb 2023 08:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 14 Feb 2023 08:34 AM IST
सार
चूरू के सादुलपुर तहसील के लसेड़ी गांव में मजदूरी करने वाले युवक को दो लोग घर से बुलाकर ले गए। खेत में ले जाकर युवक को रस्सी से बांधकर पीटकर उसकी हत्या कर दी। बचाने गए दो अन्य को आरोपियों ने बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
कृष्ण कुमार और घायल व्यक्ति अपने जख्म दिखाते हुए।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू के सादुलपुर तहसील के लसेड़ी गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हत्या की वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना के बाद सादुलपुर थानाधिकारी सुभाष चंद्र ढिल मौके पर पहुंचे और घटना का मौका निरीक्षण किया। घायलों को सादुलपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया।
विज्ञापन
रस्सी से बांधकर की पिटाई
जानकारी के अनुसार मारपीट में कृष्ण कुमार (26) पुत्र लीलूराम की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दयाराम पुत्र किशोर सिंह और संपत सिंह पुत्र राजू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों ने बताया कि सुबह मृतक कृष्ण कुमार को दो लोग बुलाकर अपने साथ ले गए खेत में ले जाकर बांधकर बुरी तरह मारपीट की। छुड़वाने के लिए ग्रामीणों के साथ दोनों लोग पहुंचे तो देखा खेत में रस्सी से बांधकर बुरी तरह पीट रहे थे। ऐसे में बचाने लगे तो दोनों लोगों के साथ भी लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
तीन साल से गांव में नौकर कर रहा था कृष्ण कुमार
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, दोनों युवकों को रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया। रविवार शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं, हत्या के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया। मृतक तीन साल से सेलसेड़ी गांव में ही मजदूरी करता था। वहीं, घयाल संपत और दयाराम को आठ दिन पहले अपने साथ लेकर आया था।
विज्ञापन