फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   two youth died in collision between two bikes in Chomun of Jaipur

Rajasthan: चौमूं में बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे

Mon, 27 Jun 2022 08:40 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 27 Jun 2022 08:40 AM IST
सार

दो बाइकों पर सवार होकर पांच लोग जयपुर जा रहे थे। तभी एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर घायल है।

विज्ञापन
two youth died in collision between two bikes in Chomun of Jaipur
Accident - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जयपुर के चौमूं कस्बे के NH-52 स्थित उदयपुरिया मोड़ के पास रविवार रात सड़क हादसा हो गया। दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा रविवार रात करीब नौ बजे हुआ। दो बाइक पर चार से पांच लोग सवार होकर खाटू श्याम जी मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके स्थानीय लोगों ने घायलों को चौमूं के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन


चौमूं पुलिस थाने के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि मृतकों के शव को चौमूं सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पर सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई होगी। मृतक की पहचान जयपुर हसनपुरा निवासी अंकित शर्मा (24) पुत्र महेश्वर शर्मा और चौमूं के सांदरसर निवासी नरेंद्र सिंह शेखावत (28) पुत्र गिरवर सिंह शेखावत के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल पर दो क्षतिग्रस्त बाइक मिली हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed