{"_id":"623c55de7815dc54fc285ad4","slug":"two-young-man-beat-up-a-girl-who-was-making-ruckus-under-the-influence-of-alcohol-in-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से मारपीट: शराब के नशे में हंगामा कर रही लड़की को दो युवकों ने लात-घूसों से पीटा, देखता रहा कॉन्स्टेबल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से मारपीट: शराब के नशे में हंगामा कर रही लड़की को दो युवकों ने लात-घूसों से पीटा, देखता रहा कॉन्स्टेबल
Thu, 24 Mar 2022 04:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 24 Mar 2022 04:58 PM IST
सार
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही सड़क पर हंगामा करने वाली युवती के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
युवकों ने इस तरह मारी लात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर में पुलिस के सामने युवती के साथ पिटाई का मामला सामने आया है। युवकों ने लात-घूंसों से नशे में धुत युवती के साथ मारपीट की और पुलिस का जवान खड़ा-खड़ा देखत रहा। उसने युवकों को रोकने की कोशिश भी नहीं की। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पुलिस ने युवती के खिलाफ भी केस दर्ज किया है, लेकिन उसके साथ पिटाई होते देख पुलिसकर्मी के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात 11 बजे सारस चौराहे के पास नशे में धुत एक युवती (25) ने हंगामा शुरू कर दिया। युवती जोर-जोर से चिल्लाकर आसपास के लोगों को गालियां देने लगी। सूचना पर सारस चौकी का कॉन्स्टेबल लाखन मौके पर पहुंचे। इस दौरान लड़की के ज्यादा हंगामा करने पर दो युवकों महेश और चरण सिंह ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों युवक कॉन्स्टेबल के सामने युवती को लात-घूंसों से पीटते रहे, लेकिन उसने रोकने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। उसका कहना है कि कॉन्स्टेबल ने बीच-बचाव किया था। काफी देर तक हंगामा होने के बाद पुलिस युवती को मथुरा गेट थाने लाई और उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। गुरुवार सुबह लड़की से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गोपालगढ़ के महेश और राजेंद्र के रहने वाले चरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दोस्त रास्ते में छोड़कर चले गए
जानकारी के अनुसार बुधवार रात को युवती अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गई थी। वहां उसने ज्यादा शराब पी ली। पार्टी खत्म होने के बाद वह दोस्तों के साथ वापस आ रही थी, इस दौरान युवती ने हंगामा शुरू कर दिया तो उसके साथी उसे सारस चौराहे पर छोड़ कर चले गए थे। इसके बाद यह पूरा घटनाक्रम हो गया।