{"_id":"5ed8def28ebc3e9033370e95","slug":"two-sisters-gangraped-in-barmer-both-were-allegedly-being-harassed-sexually-by-neighbour-for-one-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानः बाड़मेर में दो सगी बहनों के साथ पड़ोसियों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानः बाड़मेर में दो सगी बहनों के साथ पड़ोसियों ने किया गैंगरेप
Thu, 04 Jun 2020 05:21 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 04 Jun 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बाड़मेर जिले के शास्त्री नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पिछले एक साल से दो पड़ोसी युवक दो सगी नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप के बाद शोषण कर रहे थे। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पड़ोस की दो महिलाओं के सहयोग से दोनों ने नाबालिग बहनों के साथ वारदात को अंजाम दिया, बाद में अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर शोषण कर रहे थे।
विज्ञापन
मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए गए। महिला थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छानबीन जारी है।
विज्ञापन