फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   two sister committed suicide in rajasthan' sikar

छोटी बहन ने फांसी लगाकर जान दी, एक घंटे बाद बड़ी भी झूली

Thu, 13 Aug 2015 02:02 PM IST
Updated Thu, 13 Aug 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
two sister committed suicide in rajasthan' sikar

राजस्थान के सीकर में एक हैरतअंगेज घटनाक्रम में एक ही घर में ब्याही दो विवाहितों बहनों ने एक के बाद एक जान देकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। मामले में अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन


वहीं घटना के पीछे कारणों का पता भी नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस मामले को पारिवारिक कलह से जोड़कर देख रही है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला सीकर के नीम का थाना क्षेत्र की डांगी कालोनी का है। पुलिस के अनुसार दोनों मृतक बहनों की पहचान माया (32) और विमला (28) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

बड़ी बहन के पति की हो गई थी मौत

two sister committed suicide in rajasthan' sikar

दोनों महिलाओं की शादी एक ही परिवार में 29 जनवरी 2001 को हुई थी। नौ महीने पहले विमला के पति की मौत हो गई थी, जिसके बाद से ही वह तनाव में चल रही थी। बुधवार सुबह उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।

जब सुबह 10.30 तक भी उसने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घरवालों ने भी दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन अंदर से बंद होने के कारण वह नहीं खुल सका।

पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। विमला ने खुद को फांसी के फंदे से पर लटका रखा था। परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बड़ी के गम में छोटी ने भी दी जान

two sister committed suicide in rajasthan' sikar

वहीं इसकी खबर मिलते ही उसकी छोटी बहन माया ने भी खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस के अनुसार कुछ देर बाद उसने भी छत के कुंदे से लटककर अपनी जान दे दी।

परिजनों को जब उसकी मौत का पता चला तो वहां हाहाकार मच गया। पुलिस के अनुसार विमला के दो बेटे हैं जबकि माया के दो बेटी और एक बेटा सहित तीन बच्चे हैं। डांगी परिवार में हुई इस हृदयविदारक घटना के बाद से हर कोई दुख में है।

मृतका विमला का पता सेना में था जहां नौ महीने पहले ड्यूटी के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दोनों बहनों के पिता 20 किलोमीटर दूर एक गांव में रहते हैं। सूचना मिलते ही वे भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed