फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two sides clashed in enmity in Baran vehicles vandalized after an altercation

Baran: पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, कहासुनी के बाद एक-दूसरे के वाहनों में की तोड़फोड़, थाने पहुंचा मामला

Thu, 09 Feb 2023 10:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 09 Feb 2023 10:41 PM IST
सार

पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों गाड़िया जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two sides clashed in enmity in Baran vehicles vandalized after an altercation
कार में की तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बारां जिले के पलसावा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे की कारों में तोड़फोड़ कर दी। एक पक्ष की आल्टो कार के शीशे टूट गए, वहीं दूसरे पक्ष के सरपंच पति मनोज मीणा की बोलेरो कार के भी शीशे तोड़ दिए। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने अंता थाने में परिवाद दर्ज कराया है।  

विज्ञापन




दरअसल, सरपंच पति मनोज मीणा को दूसरे पक्ष ने गांव के तालाब पर करवाए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर भला बुरा कहा। इसके बाद बात कहासुनी में बदल और फिर विवाद हो गया।
विज्ञापन


तनातनी में सरपंच पति मनोज मीणा और उसके साथियों ने दूसरे पक्ष की ऑल्टो कार के शीशे फोड़ दिए। ये देखा कर दूसरे पक्ष ने भी सरपंच पति मनोज मीणा की बोलेरो के सभी शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट भी करने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने समझाइश करते हुए मामला शांत कराया। जिसके बाद दोनों पक्ष अंता थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed