{"_id":"61f6cc071df4e65b7f5f5479","slug":"two-rps-officers-suspended-as-their-names-figure-in-rape-case-of-woman-si-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: महिला एसआई से दुष्कर्म के मामले में आए दो आरपीएस अधिकारियों के नाम, निलंबन की गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: महिला एसआई से दुष्कर्म के मामले में आए दो आरपीएस अधिकारियों के नाम, निलंबन की गिरी गाज
Sun, 30 Jan 2022 11:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:03 PM IST
सार
भाजपा के पूर्व नेता भंवर सिंह पलारा के खिलाफ एक महिला एसआई की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में राजस्थान पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के नाम भी हैं। मामले में दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रैंक के दोनों अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई एक महिला सब इंस्पेक्टर (एसआई) की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में नाम सामने आने के बाद की गई है। महिला एसआई ने पूर्व भाजपा नेता भंवर सिंह पालरा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय गुप्ता और गजेंद्र सिंह जोधा के निलंबन के लिए राज्य के गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं। गुप्ता अभी अजमेर के किशनगढ़ में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में कमांडेंट के तौर पर नियुक्त थे। वहीं, जोधा नियुक्ति के आदेश का इंतजार कर रहे थे। महिला एसआई ने अपनी एफआईआर में मुख्य आरोपी पालरा के साथ 11 अन्य लोगों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
राज्य के संयुक्त गृह सचिव राजेंद्र सिंह तंवर की ओर से जारी निलंबन के आदेश में कहा गया है कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है और अभी तक की जांच के निष्कर्ष के आधार पर दोनों को निलंबित किया जाता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला एसआई ने भीलवाड़ा के प्रताप नगर पुलिस थाने में भंवर सिंह पालरा के खिलाफ शनिवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन