फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two players from the state won bronze in the Central Asia Handball Championship held in Uzbekistan

Sports: उज्बेकिस्तान में आयोजित हुई सेंट्रल एशिया हैंडबॉल प्रतियोगिता, राजस्थान के 2 खिलाड़ियों ने जीता कांस्य

Thu, 23 May 2024 03:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 23 May 2024 03:44 PM IST
सार

Sports: उज्बेकिस्तान के ताशकंद शहर में आयोजित हुई सेंट्रल एशिया हैंडबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान के दो खिलाड़ियों ने भाग लिया है। सात दिवसीय आयोजित हुई प्रतियोगिता में भारत की टीम ने कांस्य पदक जीता है। इस टीम में भारत के अलग-अलग राज्यों से करीब 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिन में से राजस्थान के जयपुर व बूंदी के एक-एक खिलाड़ी शामिल थे।

विज्ञापन
Two players from the state won bronze in the Central Asia Handball Championship held in Uzbekistan
खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्बेकिस्तान में इस प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद राजस्थान के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद भारत लौटे दोनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने उन्हें मालाओं से लाद दिया। खिलाड़ी शाहरुख गौरी ने कहा कि 6 देश की टीम से अलग-अलग मैच आयोजित किए गए थे, जैसे भारत का नाम अनाउंस होता था तो ग्राउंड में मौजूद ऑडियंस में जबरदस्त उत्सहा देखा जाता था, उस उत्साह को देखते हुए हमारी आंखों में आंसू तक आ जाते थे। वहीं पूर्व खेल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बूंदी में हैंडबॉल प्रतियोगिता 1986 से चली आ रही है अब तक बूंदी ने तीन नेशनल खिलाड़ी भारत देश को दिए हैं। 

विज्ञापन


पूर्व खेल अधिकारी व हैंडबॉल कोच सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि 14 में से 20 में तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में एशिया हैंडबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें बूंदी के शाहरुख गौरी और जयपुर के अक्षय राज सिंह ने टीम में भाग लिया। दोनों ही खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। जिससे हैंडबॉल टीम में खुशी का माहौल है। बूंदी निवासी खिलाड़ी हैंडबॉल में गोलकीपर के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। सात दिवस इस प्रतियोगिता में उज़्बेकिस्तान, ईरान, कजाकिस्तान, बेहरीन सहित 6 देश की टीमों ने भाग लिया। हैंडबॉल खिलाड़ी शाहरुख ने बताया कि 6 मैच आयोजित हुए थे, जिसमें भारत की टीम सेमीफाइनल में हार गई थी। लेकिन हमने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में हार्ड लाइन के अंदर मैच खेला।
विज्ञापन


खेल मंत्री ने की उज्जवल भविष्य कामना 
उज्बेकिस्तान में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में राजस्थान के दो खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए हैंड बॉल टीम के लिए कांस्य पदक जीता है। इस पर राजस्थान के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दोनों खिलाड़ियों को पत्र भेज कर उज्जवल भविष्य की कामना की है, उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की है और कहा कि देश के लिए इसी तरह निरंतर खेलते रहे प्रगति करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed