फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two people died in a horrific road accident near village Jharsar

Churu: गांव झाड़सर के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूली बच्चों से भरी कैंपर पलटी; एक छात्र सहित दो लोगों की मौत

Wed, 31 Jul 2024 06:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 31 Jul 2024 06:14 PM IST
सार

Churu: चुरू जिले के साहवा कस्बे नाथों की ढाणी के पास हुए बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक छात्र सहित दो लोगों की  मौत हो गई। वहीं इस हादसे में मेघसर के सरकारी स्कूल के 30 बच्चे घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Two people died in a horrific road accident near village Jharsar
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गांव झाड़सर के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 स्कूली छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका प्राथमिक उपचार कर हाई सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ, जब बच्चे शिक्षक भागुराम मेघवाल की रिटायरमेंट पार्टी में जा रहे थे। घटना में घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 5 बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 50 वर्षीय कृष्ण मीणा व 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है। हादसा नाथों की ढाणी के पास हुआ। यहां अचानक से कैंपर पलट गया और सभी बच्चे घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन


हादसे में चार बच्चों को ज्यादा चोटें आई हैं, इस कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कैंपर का ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। वहीं सूचना के बाद तारानगर के स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच कर युद्ध स्तर पर राहत कार्य शुरू करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed