{"_id":"63ff8305a078799adb066e37","slug":"two-miscreants-arrested-for-looting-rs-5-60-lakh-from-a-bank-in-sawai-madhopur-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सवाई माधोपुर में बैंक से 5.60 लाख की लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, ये वारदात भी कबूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सवाई माधोपुर में बैंक से 5.60 लाख की लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, ये वारदात भी कबूली
Wed, 01 Mar 2023 11:04 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:04 PM IST
सार
एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि 12 अप्रैल 2022 को कोयला बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले एक बाल अपराधी को पहले ही निरुद्ध किया जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बामनवास थाना इलाके में 10 महीने पहले कोयला बैंक हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर 5.60 लाख रुपये की डकैती करने के मामले में फरार गैंग के दो मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस की टीम मामले में शामिल एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध कर चुकी है।
विज्ञापन
एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि 12 अप्रैल 2022 की दोपहर चार युवक फायरिंग करते हुए बामनवास स्थित कोयला बैंक में घुसे थे। जहां उन्होंने बैंक कर्मियों और ग्राहकों को गन पॉइंट पर बंधक बनाकर 5 लाख 60 की लूट की थी। भागते समय बदमाश बैंक को बाहर से बंद कर गए थे। मामले की जांच के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन
गठित टीम ने वारदात में शामिल मोनू, गट्टे उर्फ सुखेंद्र और बाल अपचारी समेत दो अन्य अपराधियों को चयनित किया था। मंगलवार को टीम ने मुख्य आरोपी मोनू धोबी (20) पुत्र संतोष और गट्टे उर्फ सुखेंद्र कुशवाह (22) पुत्र बनवारी निवासी थाना बसेड़ी जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 20 फरवरी को एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया था।
विज्ञापन
बदमाशों ने इन बैंकों में की लूट
- 17 अक्टूबर 2022 को करौली में पीएनबी शाखा अमरगढ़ बैंक से 23000 की लूट
- 5 जनवरी को भरतपुर में पीएनबी बैंक से 3 लाख रुपये की लूट
- 25 जनवरी को जिला दौसा के मरुधरा ग्रामीण बैंक बिलोना से 10 लाख रुपये की लूट की थी