फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two female devotees died in a collision between a pickup and a truck near Sikar Laxmangarh

Sikar: लक्ष्मणगढ़ के पास ट्रक से टकराई पिकअप; अचानक ब्रेक लगने से हुआ हादसा, दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

Sat, 21 Oct 2023 07:51 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 21 Oct 2023 07:51 AM IST
सार

पिकअप सवार मथुरा से हरियाणा जा रहे थे कि तभी रास्ते में आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगने से ये हादसा हो गया। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two female devotees died in a collision between a pickup and a truck near Sikar Laxmangarh
हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप गाड़ी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

लक्ष्मणगढ़ में नेशनल हाईवे 52 पर छिछांस बस स्टैंड के पास आज एक सड़क हादसे में दो महिलाओं को मौत हो गई और हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से सभी घायलों को फतेहपुर और सीकर के चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार मथुरा निवासी लाल बत्ती (60) पत्नी किशनलाल की मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान गुड्डी पत्नी पंचम निवासी आगरा यूपी की अस्पताल में मौत हो गई। बाकी सभी घायलों को सीकर और फतेहपुर में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


अचानक ट्रक चालक के ब्रेक लगाने के कारण हुआ हादसा 
पुलिस ने बताया कि पिकअप गाड़ी मथुरा से हरियाणा जा रही थी। इसी दौरान लक्ष्मणगढ़ के छिछांस बस स्टैंड के पास पिकअप गाड़ी के आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगने के बाद हादसा हो गया। हादसे में शिवानी, अजय कुमार, प्रीति पुत्री अजय, सुनीता, सोनू, बने सिंह, लक्ष्मी और अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed