फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two bsf soldier killed in motrar blast

मोर्टार में विस्फोट, दो बीएसएफ जवानों की मौत

Fri, 29 Jan 2016 04:54 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
Two bsf soldier killed in motrar blast

जैसलमेर जिले में सीमा पर स्थित बीएसएफ के फायरिंग रेंज में एक दर्दनाक हादसे में मोर्टार बम फटने से दो जवानों की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब बीएसएफ के जवान अभ्यास कर रहे थे, तभी अचानक मोर्टार में विस्फोट हो गया। मरने वाले दोनों जवान बीएसएफ की 161 बटालियन के हैं, जो सीमा पर तैनात है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैसलमेर के किशनगंज क्षेत्र में बीएसएफ की 161वीं बटालियन के जवान फायरिंग रेंज में अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान एक मोर्टार बम में अचानक विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से घायलों को जोधपुर लाया गया

Two bsf soldier killed in motrar blast

जिसकी चपेट में आकर एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जवानों के इलाज के लिए बीएसएफ ने एयरफोर्स से मदद मांगी जिसके बाद एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर घायलों को लेने जैसलमेर पहुंचा।

इसके बाद सभी घायलों को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बाद में एक और जवान ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जिस जगह हादसा हुआ वो जैसलमेर से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर बार्डर पर है। बताया जा रहा है हादसे के दौरान बीएसएफ के जवान एक शूटिंग प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed