{"_id":"5d8602df8ebc3e0167561279","slug":"two-assembly-seats-by-election-in-rajasthan-will-be-held-on-october-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को होगा उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को होगा उपचुनाव
Sat, 21 Sep 2019 04:38 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 21 Sep 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
वोटिंग(सांकेतिक)
राजस्थान की दो विधानसभा सीट खींवसर और मंडावा के लिए उपचुनाव 21 अक्तूबर को होगा। चुनाव आयोग ने शनिवार को नई दिल्ली में इसकी घोषणा की। उल्लेखनीय है कि दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में खींवसर सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल विधायक चुने गए थे। वहीं मंडावा सीट से भाजपा के नरेंद्र कुमार जीते थे। लेकिन बाद में लोकसभा चुनाव में बेनीवाल नागौर सीट व नरेंद्र कुमार झुंझुनू सीट से सांसद चुने गए जिससे ये दोनों सीटें खाली हो गईं।
विज्ञापन
राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 106 विधायक हैं। इनमें हाल ही में कांग्रेस का दामन थामने वाले बसपा के छह विधायक भी शामिल हैं। इसी तरह भाजपा के 72, माकपा, आरएलपी व बीटीपी के दो-दो विधायक हैं। इसके अलावा 13 विधायक निर्दलीय हैं। दो सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शनिवार को संवाददाताओं को राजस्थान के साथ साथ बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना व सिक्किम सहित कई राज्यों में 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इसके तहत अधिसूचना 23 सितंबर को जारी होगी। नामांकन 30 सितंबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। मतदान 21 अक्तूबर को होगा और वोटों की गिनती तथा परिणाम की घोषणा 24 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन