{"_id":"5f5c78ba8ebc3e57c42f248c","slug":"two-army-officers-killed-in-accident-on-bikaner-jaipur-highway-said-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकानेर: हाईवे पर सेना की गाड़ी पलटने से दो जवानों की मौत, घायलों को अस्पताल में किया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकानेर: हाईवे पर सेना की गाड़ी पलटने से दो जवानों की मौत, घायलों को अस्पताल में किया भर्ती
Sat, 12 Sep 2020 12:58 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो सेना के जवान शहीद
- फोटो : ANI
बीकानेर में एक सड़क दुर्घटना में सेना के दो जवानों की मौत हो गई है। बीकानेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना की गाड़ी सुबह छह बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई और इसमें सवार सेना के दो जवानों की जान चली गई। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। इसके अलावा दो और घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
विज्ञापन
An Army vehicle met with an accident on Bikaner-Jaipur road at about 6 am today. Two officers - a Major and a Colonel - suffered fatal injuries. The other injured have been evacuated to hospital: PRO Defence, Rajasthan pic.twitter.com/ouZkgcS9Lq
— ANI (@ANI) September 12, 2020
विज्ञापन
पुलिस ने बताया मृतक सेना की गाड़ी में सवार थे और टायर फटने की वजह से गाड़ी राजमार्ग पर पलट गई। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि कर्नल मनीष सिंह चौहान और मेजर नीरज शर्मा को हादसे में काफी गहरी चोटें आईं। सेरुना पुलिस स्टेशन के एसएचओ अरुण कुमार ने कहा कि पीड़ितों को पीबीएम सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन