{"_id":"62baf596327cf51da8160a74","slug":"two-accused-killed-man-by-slitting-his-throat-threats-to-kill-pm-modi-udaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी की इंतहा: नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर गला काटा, वीडियो में बोले हत्यारे- गुस्ताखी की एक ही सजा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदगी की इंतहा: नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर गला काटा, वीडियो में बोले हत्यारे- गुस्ताखी की एक ही सजा...
Tue, 28 Jun 2022 08:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 28 Jun 2022 08:10 PM IST
सार
उदयपुर में दो युवकों ने एक टेलर की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद एक वीडियो जारी कर हत्या की जिम्मेदारी भी ली है। इस हमले में टेलर का साथी गंभीर घायल है।
विज्ञापन
आरोपियों ने वीडियो जारी कर ली हत्या की जिम्मेदारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Murder in Udaipur: राजस्थान के उदयपुर में नुपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन करने पर एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने टेलर की दुकान पर पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से वार कर दिए। ताबड़तोड़ हमलों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने राजसंमद जिले के भीम से दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले दर्जी कन्हैयालाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उसने नुपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन किया था। कन्हैयालाल की हत्या के बाद दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक में हत्यारों ने हत्या का लाइव वीडियो बनाया है। इसमें कन्हैयालाल गिड़गिड़ा रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में दोनों युवक हत्या की जिम्मेदारी ले रहे हैं। दोनों युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला शहर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र का है। यहां रहने वाला कन्हैयालाल दर्जी की दुकान चलाता है। मंगलवार को वह अपने साथियों के साथ दुकान पर काम कर रहा था। इस दौरान बाइक पर आए दो मुस्लिम युवक उसे कपड़े का नाप देने लगे। उसके बाद अचानक हथियार से हमला कर दिया। करीब सात वार करने के बाद उसकी मौत हो गई। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आया उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए शहर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव
उदयपुर के जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने विरोध में बाजार बंद कर दिया है। प्रदर्शन भी होने लगे हैं। दरअसल, कन्हैयालाल की पोस्ट के बाद भी इलाके में तनाव हुआ था। मुस्लिम समाज ने गहरी नाराजगी जाहिर की थी। कन्हैयालाल को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी। पिछले कुछ दिन से उसने दुकान नहीं खोली थी। जब दुकान खोली तो दो युवकों ने उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर विवाद शांत करने की कोशिश भी की थी।
सीएम बोले- कठोर कार्रवाई की जाएगी, शांति बनाए रखे
हत्या की जानकारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से शांति की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- 'उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या की भर्त्सना करता हूं। इस घटना में शामिल सभी अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी। मैं सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। ऐसे जघन्य अपराध में लिप्त हर व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। मैं सभी से अपील करता हूं कि इस घटना का वीडियो शेयर कर माहौल खराब करने का प्रयास न करें। वीडियो शेयर करने से अपराधी का समाज में घृणा फैलाने का उद्देश्य सफल होगा।
बाजार बंद, लोग कर रहे हैं प्रदर्शन
हत्या की खबर पूरे उदयपुर में आग की तरह फैली। कलेक्टर ताराचंद मीणा, एसपी मनोज चौधरी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक परिजन हंगामा करते रहे। पुलिस ने अतिरिक्त टुकड़ियों को बुलाया है। शहर के कई इलाकों में बाजार बंद कर दिए गए हैं। लोग प्रदर्शन करने भी पहुंचे थे। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी घटना की जानकारी ली। एसपी का कहना है कि फोन रिकॉर्ड के आधार पर यह जानकारी जुटाई जा रही है कि किस-किसने कन्हैयालाल को धमकी दी थी।