{"_id":"658ac62972b2eb80680757b4","slug":"two-absconding-accused-arrested-in-doda-poppy-smuggling-case-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: डोडा पोस्त तस्करी के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, नाकाबंदी के दौरान कार को छोड़ हुए थे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: डोडा पोस्त तस्करी के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, नाकाबंदी के दौरान कार को छोड़ हुए थे फरार
Tue, 26 Dec 2023 05:55 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 26 Dec 2023 05:55 PM IST
सार
Sirohi: सिरोही सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा एक हफ्ते पहले 23 किलोग्राम डोडा पोस्त तस्करी के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
डोडा पोस्त तस्करी के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस के अनुसार विशेष अभियान के तहत गत 21 दिसंबर को पिंडवाड़ा थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में टीम द्वारा मालेरा टोलनाका के पास नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा वहां से गुजर रही एक सफेद रंग की गुजरात पासिंग स्कॉर्पियो एस-11 नंबर कार को रुकने का इशारा किया गया तो कार चालक इसे रोकने के बजाय तेज गति से भगा ले गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा कार का पीछा किया गया।
विज्ञापन
डोडा पोस्त पाया गया
स्कार्पियो के टायर पंचर होने से चालक इसे कच्चे रास्ते पर छोड़कर चाभी लेकर भाग गए। कार की तलाशी लेने पर उसमें 23 किलोग्राम डोडा पोस्त पाया गया था। इसके बाद कार व डोडा पोस्त को जब्त कर लिया गया था। इस मामले की जांच सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
बाड़मेर जिले के हैं दोनों गिरफ्तार आरोपी
फरार आरोपियों की तलाश के लिए सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में कांस्टेबल दिनेश कुमार 124, दिनेश कुमार 228, दिनेश कुमार 807, तेजाराम, पुखराज एवं ईश्वरलाल की टीम द्वारा भोजारिया पुलिस थाना बिंजराड, जिला बाडमेर निवासी कालूराम पुत्र रामाराम जाट एवं गोहड का तला, पुलिस थाना घनाउ, जिला बाड़मेर निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र अचलाराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी बाड़मेर जिले के निवासी है।
विज्ञापन