{"_id":"64fb14052f073357ce038206","slug":"truck-collided-with-bike-riding-couple-in-dholpur-seven-year-old-child-died-and-woman-injured-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, सात साल के मासूम की मौत, महिला गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, सात साल के मासूम की मौत, महिला गंभीर घायल
Fri, 08 Sep 2023 06:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 08 Sep 2023 06:01 PM IST
सार
धौलपुर में सड़क हादसे में एक साल साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। असपताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारने वाले आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद घायलों को लाया गया अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धौलपुर जिले में बहन से मिलने के बाद बाइक से लौट रहे दंपति को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 7 साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पत्नी और बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचे पीड़ित प्रीतम सिंह (40) पुत्र सीताराम ने बताया कि वह अपने बेटे प्रिंस (7) और पत्नी अनार देवी (26) के साथ पुराने शहर में बहन से मिलने के लिए आया था। जहां से वह पत्नी और बेटे के साथ बाइक से खेड़ा गांव जा रहा था। सदर थाना क्षेत्र में बाड़ी रोड पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी और बेटा घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लेकर आया। जहां, डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी अनार देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।