{"_id":"64f204b795859cf9920420f6","slug":"troubled-by-not-getting-water-for-irrigation-in-jaisalmer-farmer-hangs-himself-friends-save-him-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: किसान ने नहरी विभाग अधिकारियों के सामने फांसी लगाई, साथियों ने बचाया, पानी नहीं देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: किसान ने नहरी विभाग अधिकारियों के सामने फांसी लगाई, साथियों ने बचाया, पानी नहीं देने का आरोप
Fri, 01 Sep 2023 09:05 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 01 Sep 2023 09:05 PM IST
सार
आत्महत्या का प्रयास करने वाले किसान गणपत राम ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर से पिछले एक साल से पानी नहीं आ रहा है। किसानों की मूंगफली की फसल खराब हो रही है। अगर, कल तक पानी नहीं आया तो हम खुदकुशी करेंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों के सामने किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर के नाचना इलाके के मदासर गांव के किसान ने नहरी विभाग के अधिकारियों के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान उसके साथ आए अन्य किसानों ने उसे बचाया। किसानों का आरोप है कि उनको पिछले एक साल से इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अधिकारी सिंचाई का पानी नहीं दे रहे हैं, जिससे उनकी फसलें खराब हो रही है।
विज्ञापन
किसानों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। लेकिन, किसानों की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इसे देखते हुए शुक्रवार को सभी किसान फलोदी स्थित 24वां खंड इंदिरा गांधी नहर की ऑफिस पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान अधिकारियों ने सही जवाब नहीं दिया। इससे गुस्साए किसान गणपत राम ने एक्सईएन विजय कुमार की टेबल पर फांसी लगाने का प्रयास किया। लेकिन, साथ आए किसानों ने उसे रोक लिया। मामला बढ़ता देख अधिकारियों ने किसानों को समझाया और जल्द ही पानी देने का आश्वासन दिया। हालांकि, किसानों ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर शनिवार तक पानी दिलाने की मांग की है, ऐसा नहीं होने पर उन्होंने आत्महत्या की धमकी दी है।
विज्ञापन
आत्महत्या का प्रयास करने वाले किसान गणपत राम ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर की एमएमडी नहर के 1117 आरडी के 5 जेडीएम पर पिछले एक साल से पानी नहीं आ रहा है। आगे से मोगे टूटे होने का हवाला देकर अधिकारी अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। किसानों की मूंगफली की फसल खराब हो रही है। इसके बाद भी अधिकारी ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। गणपत राम ने बताया कि आज तो मरने से बचा लिया है। अगर, शनिवार तक नहर का सिंचाई का पानी नहीं आया तो वे खुदकुशी करेंगे।