फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Troubled by molestation student commits suicide in Dholpur

Dholpur News: स्कूल से लौट रही छात्रा से 4 लड़कों ने छेड़छाड़ की तो लगाई फांसी, ग्रामीणों ने 2 को पकड़कर पीटा

Fri, 08 Sep 2023 05:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 08 Sep 2023 05:38 PM IST
सार

सीओ बाबू लाल मीणा ने बताया कि कंचनपुर थाना इलाके में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई थी। घटना के बाद घर आकर उसने आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया था। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Troubled by molestation student commits suicide in Dholpur
ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पेड़ से बांधकर पीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके में चार लड़कों ने स्कूल से घर लौट रही कक्षा 9वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। इससे आहत होकर छात्रा ने घर पहुंचकर फांसी लगा ली। 

विज्ञापन


छात्रा की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने दो लड़कों पड़कर पेड़ से बांधा और फिर उनकी जमकर पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कों को छुड़ाकर थाने भेजा। वहीं, छात्रा के शव को बाड़ी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंचनपुर थाना इलाके में कक्षा 9वीं की छात्रा छुट्टी होने के बाद शुक्रवार दोपहर को स्कूल से घर जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार चार लड़कों ने छात्रा रोक लिया और फिर उसके साथ छेड़छाड़ करने गए। छात्रा के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो चारों लड़के भागने लगे। पीछा कर ग्रामीणों ने दो लड़कों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बालिका के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों लड़कों को पड़कर पेड़ से बांधा और फिर उनके साथ जमकर मारपीट की। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, छेड़छाड़ की घटना से आहत होकर घर पहुंची छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना का पता चला तो घर में कोहराम मच गया। पिता का आरोप है कि बेटी ने छेड़छाड़ की वजह से आत्महत्या की है। सीओ बाबू लाल मीणा ने बताया कि कंचनपुर थाना इलाके में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई थी। घटना के बाद उसने आत्महत्या कर ली। छात्रा के शव को लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने केस दर्ज कर हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed