फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Transfer in Rajasthan Ex BJP MLA Shubhakaran Chaudhary letter to CM Bhajanlal Sharma goes viral

Rajasthan: चुनाव में सहयोग नहीं करने पर हो रहे तबादले? पूर्व MLA का CM शर्मा को लिखा पत्र वायरल, जानें मामला

Sun, 25 Feb 2024 02:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 25 Feb 2024 02:29 PM IST
सार

पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखे गए पत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा विधानसभा चुनाव में असहयोग करने पर तबादले की बात कही गई हैं। उन्होंने करीब 50 नाम दिए हैं, जिनके तबादला करने की मांग की है।

विज्ञापन
Transfer in Rajasthan Ex BJP MLA Shubhakaran Chaudhary letter to CM Bhajanlal Sharma goes viral
भाजपा के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार की ओर से हाल ही में एक के बाद एक तबादले की सूची जारी की गई। भाजपा सरकार बनने के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेर बदल था। अब इन तबादलों पर सवाल खड़े हो रहे हैं, ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि, भाजपा के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजी गई एक सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस सूची में पुलिस अधिकारियों के नाम देकर तबादला करने की बात कही गई हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि तबादलों को लेकर जो करण दिया गया है वह हैरान करने वाला है। 

विज्ञापन


क्या है पूर्व विधायक द्वारा लिखे गए पत्र में?
पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखे गए पत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा विधानसभा चुनाव में असहयोग करने पर तबादले की बात कही गई हैं। इसमें झुंझुनू जिले के सात पुलिस अधिकारियों के नाम दिए गए हैं। इनमें उदयपुरवादी थाने के सीआई मांगीलाल मीणा, पुलिस चौकी पचलंगी के एएसआई लक्ष्मण सिंह और गुढ़ागौड़जी थाने के सीआई हरिनारायण मीणा, एसआई महेंद्र यादव, विजेंद्र सिंह सुरेश मीणा और कैलाश सिंह के नाम हैं। इनके अलावा में स्वास्थ्य विभाग के भी 43 अधिकारियों और कर्मचारियों के भी नाम हैं।
विज्ञापन








सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पत्र 

पूर्व विधायक चौधरी की ओर से जारी किया गया यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि उदयपुरवाटी विधानसभा सीट पर चुनाव के दौरान जिन अधिकारी और कर्मचारियों ने सहयोग नहीं किया उनका तबादला इस प्रकार कराया जा रहा है। वहीं, लोग और विपक्षी पार्टियों के नेता सवाल पूछ रहे हैं कि पूर्व विधायक चौधरी किस तरह के सहयोग की बात कर रहे हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों की मानसिकता घटिया
तबादले के लिए जारी सूची को लेकर  उदयपुरवाटी से कांग्रेस विधायक भगवाना राम सैनी ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा- देश लोकतंत्र से चलता है, कोई किसी को भी वोट दे सकता है और किसी का भी समर्थक हो सकता है। लेकिन, भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रही है, यह ठीक नही है। लिस्ट देखकर लगता है कि जनता का उन्हें हराने का फैसला बिल्कुल सही था। इन लोगों की मानसिकता ही घटिया है।  

हार का गुस्सा निकाल रहे 
झुंझुनू कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट देखी है। लिस्ट देखकर लग रहा है कि हार का गुस्सा कर्मचारियों को प्रताड़ित करके निकाला जा रहा है, जो न्याय संगत नहीं है। इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए। 


शुभकरण चौधरी का विवादों से पुराना नाता
पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का विवादों से पुराना नाता है। 2018 के विधानसभा चुनाव में चौधरी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे भाजपा कार्यकर्ताओं को फर्जी वोट डालने का समय बता रहे थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में चौधरी ने एक सभा में कहा था कि जिस गांव से जीतने वोट आएंगे उस गांव को उतना ही पानी मिलेगा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed