फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Training camp in Rajasthan: Ajay Maken attacks Amarinder singh and Sachin Pilot

राजस्थान में ट्रैनिंग कैंप: अजय माकन का इशारों में अमरिंदर और सचिन पायलट पर निशाना 

Mon, 27 Dec 2021 10:21 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Amit Mandal Updated Mon, 27 Dec 2021 10:21 PM IST
सार

माकन ने कहा कि सत्ता की गर्मी के लिए जिस कांग्रेस की विशाल विचारधारा ने उन्हें पहचान दी, उसे छोड़कर एकदम विपरीत विचारधारा वाली पार्टी में जाने को तैयार हो जाते हैं

विज्ञापन
Training camp in Rajasthan: Ajay Maken attacks Amarinder singh and Sachin Pilot
कांग्रेस नेता अजय माकन (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजस्थान में कांग्रेस के तीन दिन के ट्रैनिंग कैंप के दूसरे दिन राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने नाम लिए बिना सचिन पायलट और अमरिंदर सिंह को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कई लोग सत्ता से ज्यादा लंबा दूर रह नहीं पाते। सत्ता की गर्मी के लिए जिस कांग्रेस की विशाल विचारधारा ने उन्हें पहचान दी, उसे छोड़कर एकदम विपरीत विचारधारा वाली पार्टी में जाने को तैयार हो जाते हैं, इससे दुर्भाग्यूपर्ण और क्या होगा। 

विज्ञापन


माकन ने कहा कि केवल सत्ता के लिए एकदम विपरीत विचारधारा में जाने की घटनाएं क्यों होती हैं, इसके लिए मैं आपको खुद का उदाहरण बताना चाहूंगा। 1983 में जब मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस एनएसयूआई का अध्यक्ष था, तब रोहतक में ट्रैनिंग कैंप हुआ था। कैंप में राजीव गांधी, शंकरदयाल शर्मा, प्रणब मुखर्जी सहित उस समय के कई दिग्गज नेता आए। हरियाणा के तत्कालीन सीएम भजनलाल ने ये ट्रेनिंग कैंप कराया था। तीन दिन की ट्रेनिंग के बाद जब हम वापस गए तो हमारे बैग कागजों से भरे हुए थे। भजनलाल ने हम सबको डिस्कवरी ऑफ इंडिया किताब की एक-एक कॉपी भी दी। उस तीन दिन की ट्रेनिंग से कांग्रेस की विचारधारा हमारी रग-रग में बस गई।
विज्ञापन


माकन ने कहा, मैंने ट्रेनिंग के बाद खुद को कांग्रेस के लिए समर्पित कर दिया। मुझे लगता है कि उस तीन दिन की ट्रेनिंग की बदौलत मेरे अंदर जीवन भर के लिए कांग्रेस के प्रति एक वैचारिक प्रतिबद्धता पैदा हो गई। आज कोई कितना ही प्रलोभन दे, मैं कांग्रेस से अलग होना तो दूर, अलग होने की सोच भी नहीं सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय माकन ने सत्ता के लिए विरोधी विचारधारा में जाने वाले नेताओं पर नाम लिए बिना हमला बोला है। माना जा रहा है कि माकन ने इशारों में सचिन पायलट और उनके समर्थकों को निशाने पर लिया है। अजय माकन को पंजाब स्क्रीनिंग कमेटी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पूर्व सीएम अमरिंदर कांग्रेस छोड़ नई पार्टी बनाकर भाजपा के सहयोग से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed