फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tragic accident in Dholpur: Lineman was working on a pole when the power supply was switched on.

धौलपुर में दर्दनाक हादसा: पोल पर काम कर रहा था लाइनमैन, तभी चालू हो गई बिजली सप्लाई; करंट से मौत

Fri, 23 Oct 2026 11:24 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 23 Oct 2026 11:24 AM IST
सार

धौलपुर के पिपहेरा गांव में पोल पर मरम्मत का काम करते समय संविदा लाइनमैन रवि कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने बसई नवाब विद्युत सब स्टेशन पर धरना देकर कार्रवाई, नौकरी और मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन
Tragic accident in Dholpur: Lineman was working on a pole when the power supply was switched on.
हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के पिपहेरा गांव में बिजली के पोल पर मरम्मत और मेंटेनेंस का काम कर रहे एक संविदा लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। आरोप है कि लाइनमैन के पोल पर काम करने के दौरान बसई नवाब विद्युत सब स्टेशन से बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे वह हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बसई नवाब विद्युत सब स्टेशन पर धरने पर बैठ गए। वे जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


पोल पर काम करते समय चालू हुई बिजली सप्लाई
जानकारी के अनुसार, बसई नवाब निवासी 27 वर्षीय रवि कुमार पुत्र रामनिवास जाटव संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। गुरुवार देर शाम वह पिपहेरा गांव में बिजली के पोल पर मरम्मत और मेंटेनेंस का काम कर रहा था। इसी दौरान आरोप है कि बसई नवाब विद्युत सब स्टेशन से बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। हाईटेंशन लाइन में करंट प्रवाहित होने से रवि कुमार उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण उसे तत्काल बसई नवाब के नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवा लाइनमैन की मौत से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में दो और आरोपी हिरासत में, अब तक 15 गिरफ्तार; पूछताछ जारी

सब स्टेशन पर धरना, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
हादसे से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बसई नवाब विद्युत सब स्टेशन पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी घटना के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई है। धरने की सूचना मिलने पर सीओ मनोहर सिंह और थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।


पुलिस ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन
सीओ मनोहर सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत हुई है। घटना के बाद ग्रामीण विद्युत सब स्टेशन पर धरने पर बैठे हैं। उनसे समझाइश की जा रही है। मामले की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जाटव महासभा ने जताया आक्रोश, साजिश का आरोप
मामले को लेकर जाटव महासभा के अध्यक्ष भीमसेन ने घटना पर आक्रोश जताया। उन्होंने इसे महज हादसा मानने के बजाय सोची-समझी साजिश होने का आरोप लगाया। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों को निलंबित करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग भी उठाई। फिलहाल, घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed