फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tractor Hit Motorcycle Husband Wife And Son Died In Ajmer Rajsamand

Rajasthan: ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौत, राजसमंद से दिल्ली जा रहा था परिवार

Fri, 09 Sep 2022 11:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 09 Sep 2022 11:02 PM IST
सार

मृतक रमेश अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ मोटरसाइकिल से राजसमंद से दिल्ली जा रहे था। इस दौरान तबीजी पुलिया के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति और उनके एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Tractor Hit Motorcycle Husband Wife And Son Died In Ajmer Rajsamand
दंपति की सड़क हादसे में मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan: राजस्थान के अजमेर (Ajmer) जिले में एक सड़क हादसे (Road Accident) में तीन लोगों की मौत हो गई।  हाईवे पर चल रहे बाइक सवार को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे पति-पत्नी और उनके दो साल के बच्चे की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


मांगलियावास थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तबीजी पुलिया के पास गलत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में राजसमंद (Rajsamand) भीम देवगढ़ निवासी रमेश (30), पत्नी मांगी (25) और दो साल के बेटे दीपक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में मृतक दंपति का चार साल का बेटा संजय और जीजा का बेटा प्रहलाद (16) घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन




मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक रमेश पत्नी मांगी, बेटा दीपक और संजय एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। सभी राजसमंद से दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान तबीजी पुलिया के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसी बीच पीछे से दूसरी बाइक पर सवार मृतक रमेश के जीजा का बेटा प्रहलाद मौके पर पहुंचा। कुछ समझ पाता तब तक असंतुलित ट्रैक्टर उस पर भी चढ़ गया। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों घायलों को जेएलएन असप्ताल में भर्ती करवाया है। वहीं, मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed