{"_id":"67cad6a1b8443c96d80f7a43","slug":"rajasthan-news-tension-due-to-cow-slaughter-incident-in-tonk-protest-by-hindu-organizations-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: गाय का कटा सिर मिलने के बाद टोंक में तनाव, सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: गाय का कटा सिर मिलने के बाद टोंक में तनाव, सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, भारी पुलिस बल तैनात
Fri, 07 Mar 2025 04:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 07 Mar 2025 04:51 PM IST
सार
अति संवेदनशील माने जाने वाले टोंक में आज गाय का कटा सिर मिलने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही बीजेपी जिलाध्यक्ष समेत हिंदू संगठन के सैकड़ों लोग सड़कों पर जमा हो गए और गाय के अवशेषों को एक वाहन में डालकर घंटाघर चौक पर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
टोंक में बिगड़े हालात।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सांप्रदायिक रूप से अति संवेदनशील माने जाने वाले टोंक में रमजान के पहले रोजे पर ही तनाव का माहौल बन गया। शुक्रवार सुबह यहां बीएसएनएल ऑफिस के पास एक गाय की कटी हुई गर्दन मिलने से तनाव बढ़ गया। मामले की सूचना मिलते ही बीजेपी जिलाध्यक्ष समेत हिंदू संगठन के सैकड़ों लोग सड़कों पर जमा हो गए और गाय के अवशेषों को एक वाहन में डालकर घंटाघर चौक पर प्रदर्शन करने लगे। प्रशासन ने स्थिति संभालने के लिए तुरंत मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है। हालांकि पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्वक निपट गया। इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई करने के लिए जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कलेक्टर सौम्या झा को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टोंक में गोकशी की यह कोई पहली वारदात नहीं है। हिंदू संगठनों का कहना है कि इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में गहरा आक्रोश है। इसी के चलते आज घंटाघर चौक पर गोरक्षकों ओर हिन्दू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने बाजार बंद करवाने का प्रयास भी किया, जिसमें कुछ दुकानदारों से प्रदर्शनकारियों की नोंकझोंक भी हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव करके मामला शांत करवा दिया और फिर बीजेपी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी होने लगी।
विज्ञापन
पुलिस अपराधियों को चिह्नित करने के लिए मौके पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। टोंक डीएसपी राजेश विद्यार्थी ने बताया कि गोकशी का मामला सामने आने के बाद ही हमने जांच शुरू कर दी है। वीडियो के जरिए जैसे ही कोई सुराग हाथ लगेगा, उसकी मदद से आरोपी तक पहुंचा जाएगा। जिस किसी भी इस मामले में संलिप्ता पाई जाएगी, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।