फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk : Suspicious death of a man who had gone to visit Jaipur, family members created ruckus calling it murder

Tonk News: युवती को लेकर जयपुर घूमने गए युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या बताते हुए किया हंगामा

Fri, 19 Jul 2024 11:50 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 11:50 AM IST
सार

टोंक के एक युवक की जयपुर में हुई संदिग्ध मौत को हत्या बताते हुए युवक के परिजनों ने कोतवाली थाने के बाहर जमकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। थानाधिकारी द्वारा समझाइश के बाद परिजनों ने जनाजा उठाया।

विज्ञापन
Tonk : Suspicious death of a man who had gone to visit Jaipur, family members created ruckus calling it murder
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के जयसिंहपुरा खोर की जेडीए कॉलोनी में टोंक के युवक की संदिग्ध मौत को हत्या बताते हुए परिजनों ने कोतवाली थाने के पास जनाजा रखकर हंगामा किया। थाने के बाहर जुटी भारी भीड़ देखकर शहर कोतवाल भंवरलाल वैष्णव सहित पुलिस जाब्ते ने हंगामा कर रहे लोगों से समझाइश की, इसके बाद लोग जनाजा लेकर रवाना हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टोंक के कोतवाली थाना इलाके के गड्डा पहाड़िया निवासी असलम कालीपलटन निवासी एक युवती के साथ जयपुर घूमने के लिए गया था। परिजनों का आरोप है कि जयपुर के जयसिंहपुरा स्थित जेडीए कॉलोनी में युवती के परिजनों ने मारपीट कर उसे छत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने कोतवाली थाना पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाल भंवरलाल वैष्णव ने परिजनों से समझाइश कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed