{"_id":"6605182f19445c150a0012be","slug":"tonk-news-former-congress-mla-prashant-bairwa-compared-modi-government-with-pakistan-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk: कांग्रेस के पूर्व MLA बैरवा ने पाकिस्तान से की केंद्र सरकार की तुलना, बोले- नेता मिलिट्री राज चला रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk: कांग्रेस के पूर्व MLA बैरवा ने पाकिस्तान से की केंद्र सरकार की तुलना, बोले- नेता मिलिट्री राज चला रहे
Thu, 28 Mar 2024 12:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:41 PM IST
सार
पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने भाजपा के 370 और 400 पार के नारे पर भी पलटवार किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कभी ऐसा हुआ है, यह लोग एक्जैक्ट फिगर कैसे लेते हैं, कुछ न कुछ तो गड़बड़ जरूर है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक जिले के निवाई में कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार की तुलना पाकिस्तान की सेना और सरकार से कर दी।
विज्ञापन
दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर निवाई में बीते दिन कांग्रेस प्रत्याशी हरीशचंद्र मीना का कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा के फार्म हाउस पर आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रशांत बैरवा ने कहा- मैं समझता हूं कि भारत और पाकिस्तान की डेमोक्रेसी में ज्यादा फर्क नहीं रह गया। बस फर्क इतना है कि वहां मिलिट्री राज चला रही है और यहां नेता मिलिट्री राज चला रहे हैं, दिखाने के लिए लोकतंत्र में नेता जिताते है। उन्होंने कहा कि ईवीएम का कोई भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने भाजपा के 370 और 400 पार के नारे पर भी पलटवार किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कभी ऐसा हुआ है, यह लोग एक्जैक्ट फिगर कैसे लेते हैं, कुछ न कुछ तो गड़बड़ जरूर है।