{"_id":"649829a015d6502dfd0f0000","slug":"tonk-news-dead-body-of-24-year-old-woman-and-her-nine-month-old-son-was-found-in-well-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk News: 24 साल की महिला और उसके नौ महीने के बेटे का शव कुएं में मिला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: 24 साल की महिला और उसके नौ महीने के बेटे का शव कुएं में मिला, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 25 Jun 2023 05:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 25 Jun 2023 05:19 PM IST
सार
राजस्थान के टोंक जिले में एक महिला और उसके मासूम बेटे का शव कुएं में मिला है। महिला की उम्र 24 साल और उसके बेटे की उम्र करीब नौ महीने बताई जा रही है। फिलहाल, मृतका के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक मासूम बच्चा और महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टोंक में नासिरदा थाना क्षेत्र के बडला गांव स्थित खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से 24 साल की विवाहित और नौ महीने के मासूम की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पैर फिसलने से हादसा होने की आशंका जताई है। इसे लेकर मृतका के भाई ने थाने में रिपोर्ट भी दी है।
विज्ञापन
दरअसल, मृतका का साल 2015 में बडला निवासी रामराज जाट के साथ विवाह हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकलवाया और देवली अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। मामले में मृतका के भाई महेंद्र पुत्र सुरजकरण निवासी केकड़ी ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसकी बहन संगीता (24) पत्नी रामराज जाट निवासी बडला रविवार की सुबह अपने नौ साल के बेटे रविंद्र के साथ खेत पर पशुओं को लेकर गई थी। जब बहुत देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। काफी खोजबीन करने पर भी उसका कहीं कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन
बाद में खेत पर बने कुएं में देखा तो उसकी चप्पल पानी में तैरती नजर आई तो परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में चीख-पुकार कर आस पड़ोस के लोगों से मदद मांगी। सूचना पर मौके पर पहुंची नासिरदा थाना पुलिस ने आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से मां और बेटे का शव कुएं से बाहर निकलवाया और दोनों शवों को देवली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इस दौरान नासिरदा थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस रवि प्रसाद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन