फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News: Census of wild animals in the forest area of Bisalpur Dam, decline in the number of black deer

Tonk News: बीसलपुर बांध के वन क्षेत्र में वन्य जीवों की गणना जारी, काले हिरणों की संख्या में आई कमी

Fri, 24 May 2024 05:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 24 May 2024 05:53 PM IST
सार

कल पूर्णिमा के मौके पर टोंक में वॉटर हॉल पद्धति से वन्य जीवों की गणना की गई। इस साल की गणना में पहली बार कैमरा ट्रैप का भी इस्तेमाल किया गया। गणना के दौरान बीसलपुर बांध के वन क्षेत्र में इंडियन फॉक्स, घड़ियाल और सांभर नजर आए हैं।

विज्ञापन
Tonk News: Census of wild animals in the forest area of Bisalpur Dam, decline in the number of black deer
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक जिले में पूर्णिमा के मौके पर कल रात वन्य जीवों की गणना की गई। वॉटर हॉल पद्धति से जिले के 40 पाइंट्स पर वन्य जीवों की गणना की गई, जिसमें इस वर्ष पहली बार कैमरा ट्रैप का भी इस्तेमाल किया गया। 

विज्ञापन


टोंक के कार्यालय उप वन संरक्षक मारिया शाइन ने बताया कि टोंक जिले के लिए वन्य जीव गणना खुशखबरी लेकर आई है, जहां बीसलपुर बांध के वन क्षेत्र में इंडियन फॉक्स, घड़ियाल, सांभर नजर आए। वन विभाग ने बताया कि आज टोंक शहर में 10, उनियारा में 10, देवली में 5, मालपुरा में 6, निवाई में 6 और सिरस में 3 वॉटर हॉल पाइंट पर वन्य जीवों की गणना की जा रही है। 
विज्ञापन


गणना के दौरान नगरफोर्ट के रानीपुरा इलाके में काले हिरणों की संख्या में काफी कमी नजर आई है। आज शाम तक गणना पूरी होने के बाद इस संख्या का तुलनात्मक अध्ययन करने के बाद ही सही स्थिति सामने आ सकेगी। इसके बाद ही कमी के कारणों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed