फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Today CM Gehlot and BCCI President Ganguly will lay foundation of stadium in Jaipur 

राजस्थान: देश के दूसरे और विदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टेडियम का आज सीएम और बीसीसीआई अध्यक्ष करेंगे शिलान्यास

Sat, 05 Feb 2022 11:51 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 05 Feb 2022 11:51 AM IST
सार

जयपुर में बनने वाले स्टेडियम का वर्चुअली शिलान्यास 12 बजे होगा। 280 करोड़ से स्टेडियम के पहले फेज का निर्माण किया जाएगा। इसे बनकर तैयार होने में तीन साल लगेंगे। 

विज्ञापन
Today CM Gehlot and BCCI President Ganguly will lay foundation of stadium in Jaipur 
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है। आज 12 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली स्टेडियम का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे, इस दौरान बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह भी वर्चुअली जुड़ेंगे। शिलान्यास समारोह से पहले आरसीए के पदाधिकारी क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन करेंगे।

विज्ञापन


यह स्टेडियम जयपुर स्थित दिल्ली बाईपास पर बनेगा। आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। यह भारत का दूसरा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा। इसमें एक साथ 75 हजार दर्शक बैठ सकेंगे। 
विज्ञापन


यह सुविधाएं होंगी मौजूद 
गहलोत ने बताया कि स्टेडियम में 11 क्रिकेट पिच, दो प्रैक्टिस ग्राउंड, एक क्रिकेट एकेडमी,  अस्पताल, पार्किंग, स्पोर्ट्स क्लब, होटल और जिम जैसी सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। नौ साल से अटके जमीन के मामले को सुलझा कर गहलोत सरकार ने प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। आरसीए को डीएलसी रेट की 30 फीसदी कॉस्ट पर जमीन अलॉट भी कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed