{"_id":"61f22d096116930f987b97b5","slug":"today-13-thousand-positive-cases-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Case In Rajasthan: 13 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिले, गंगानगर में संक्रमण की दर 44.62 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Case In Rajasthan: 13 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिले, गंगानगर में संक्रमण की दर 44.62 फीसदी
Thu, 27 Jan 2022 10:56 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:56 AM IST
सार
प्रदेश के 11 जिलों में संक्रमण की दर 20 फीसदी या उससे अधिक रही है। गंगानगर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। 24 घंटे में कोरोना के 13 हजार 49 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण से 21 लोगों की मौत भी हो गई। जयपुर के अलावा जोधपुर में 4, नागौर-बीकानेर में 2-2, अजमेर, अलवर, बाड़मेर, डूंगरपुर, जालौर, झुंझुनूं, कोटा, सीकर और उदयपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 94 हजार के पार पहुंच गया है। प्रदेश के गंगानगर जिले में संक्रमण की दर सबसे अधिक रही है।
विज्ञापन
बुधवार को जयपुर में सबसे ज्यादा 2234, अलवर में 1846, जोधपुर में 1000, गंगानगर में 801, उदयपुर में 673, भरतपुर में 588 और अजमेर में 558 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में 33 में से 11 जिले ऐसे है जहां संक्रमण की दर 20 फीसदी या उससे अधिक रही है। गंगानगर में संक्रमण की दर 44.62 फीसदी दर्ज की गई है। अलवर, भरतपुर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बांसवाड़ा, अजमेर, टोंक, पाली और सवाई माधोपुर में संक्रमण दर 20 फीसदी या उससे अधिक रही है।
विज्ञापन