फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Today 13 Thousand Positive cases In Rajasthan

Corona Case In Rajasthan: 13 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिले, गंगानगर में संक्रमण की दर 44.62 फीसदी

Thu, 27 Jan 2022 10:56 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 27 Jan 2022 10:56 AM IST
सार

प्रदेश के 11 जिलों में संक्रमण की दर 20 फीसदी या उससे अधिक रही है। गंगानगर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

विज्ञापन
Today 13 Thousand Positive cases In Rajasthan
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। 24 घंटे में कोरोना के 13 हजार 49 नए  मामले सामने आए हैं।  संक्रमण से 21 लोगों की मौत भी हो गई। जयपुर के अलावा जोधपुर में 4, नागौर-बीकानेर में 2-2, अजमेर, अलवर, बाड़मेर, डूंगरपुर, जालौर, झुंझुनूं, कोटा, सीकर और उदयपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 94 हजार के पार पहुंच गया है। प्रदेश के गंगानगर जिले में संक्रमण की दर सबसे अधिक रही है।

विज्ञापन


बुधवार को जयपुर में सबसे ज्यादा 2234, अलवर में 1846, जोधपुर में 1000, गंगानगर में 801, उदयपुर में 673, भरतपुर में 588 और अजमेर में 558  नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में 33 में से 11 जिले ऐसे है जहां संक्रमण की दर 20 फीसदी या उससे अधिक रही है। गंगानगर में संक्रमण की दर 44.62 फीसदी दर्ज की गई है। अलवर, भरतपुर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बांसवाड़ा, अजमेर, टोंक, पाली और सवाई माधोपुर में संक्रमण दर 20 फीसदी या उससे अधिक रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed