फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tiwari said in Karauli that Congress wants to destroy Sanatan Dharma and BJP wants to save it.

Rajasthan: करौली पहुंची संकल्प यात्रा; तिवाड़ी बोले- कांग्रेस सनातन धर्म को खत्म करना चाहती है और भाजपा बचाना

Mon, 04 Sep 2023 09:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 04 Sep 2023 09:38 PM IST
सार

करौली में बीजेपी सांसद घनश्याम तिवाड़ी बोले कि भारत में कांग्रेस सनातन धर्म को नष्ट करना चाहती है। वहीं, भाजपा सनातन धर्म की रक्षा करने में लगी हुई है।

विज्ञापन
Tiwari said in Karauli that Congress wants to destroy Sanatan Dharma and BJP wants to save it.
भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से रवाना हुई भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा सोमवार को करौली विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंची। यहां परिवर्तन यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान शहर के मुंशी त्रिलोक चंद्र माथुर स्टेडियम में एक आमसभा का आयोजन भी रखा गया।

विज्ञापन


आमसभा को भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, करौली धौलपुर सांसद डॉक्टर मनोज राजोरिया राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किया।
विज्ञापन


नेताओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में पेपर लीक होना आम बात है। राजस्थान में रोज बालिकाओं के साथ रेप की घटना देखने को मिलती है। दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। राजस्थान में जंगल राज और गुंडाराज पनप रहा है। कानून व्यवस्था फेल है। नेताओं ने करौली शहर में बीते वर्ष हुए सांप्रदायिक दंगे घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए निर्दोष लोगों को जेल में डाला और दोषियों को कांग्रेस सरकार ने शरण दी। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा को लेकर जनता मे काभी उत्साह है। राजस्थान की जनता अब भाजपा की सरकार बनाने का मन बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस सनातन धर्म विरोधी है और सनातन धर्म को नष्ट करना चाहती है। जबकि भाजपा सनातन धर्म की रक्षा करना चाहती है। घनश्याम तिवारी ने कहा कि करौली में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान काफी उत्साह नजर आया। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि करौली की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में लड़ाई सिर्फ दो बातों की है, अराजकता और कानून के राज की। 
राजस्थान में अराजकता फैली हुई है, जबकि भाजपा राजस्थान में कानून का राज चाहती है। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है, जबकि भाजपा संतुष्टीकरण की राजनीति चाहती है। 

घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सिर्फ एक वर्ग का भला चाहती है, लेकिन भाजपा सबके संतुष्टीकरण पर विश्वास रखती है। 
राज्यसभा सांसद में कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाकर देश को गर्त में डालना चाहती है, जबकि भाजपा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनाना चाहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तो सोच रखा है कि एक बार कांग्रेस की सरकार फिर भाजपा की सरकार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार खुद चार्ज ले लेते हैं, फिर भाजपा को चार्ज दे देते हैं। इससे तय है इस बार पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा टिकट के दावेदार भीड़ जुटाने में फेलियर
भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के करौली विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद शहर के मुंशी त्रिलोक माथुर स्टेडियम में एक बड़ी जनसभा का आयोजन रखा गया। जनसभा में स्थानीय भाजपा नेता और भाजपा टिकट के दावेदार भीड़ जुटाने में फेलियर दिखे और दावे के अनुसार भी भीड़ नहीं जुटा पाए। आमसभा में अधिकांश कुर्सियां खाली नजर आई। भाजपा नेताओं का दावा था कि पांच हजार से अधिक लोग भाजपा की जनसभा में शामिल होंगे, जबकि जनसभा में मात्र डेढ़ से दो हजार लोगों की ही भीड़ जुटा पाये। 


उनमें भी अधिकतर भीड़ जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर के पति और करौली नगर परिषद के पूर्व सभापति राजाराम गुर्जर के समर्थक अन्य दावेदार और भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की रही। भाजपा की सभा में कुर्सियां खाली रह जाने के बाद यह भी एक चर्चा का विषय बना रहा कि जब आमसभा में भाजपा की यह स्थिति है, तो विधानसभा चुनाव कैसे फतह कर पाएगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed