{"_id":"6ad6153b76659910390ae024","slug":"tiger-shroff-firing-case-three-accused-arrested-kota-railway-station-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आरोपियों के पकड़े जाने का अब सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, बड़ा प्लान हुआ फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आरोपियों के पकड़े जाने का अब सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, बड़ा प्लान हुआ फेल
Mon, 19 Oct 2026 06:43 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 06:43 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है। रेलवे पुलिस ने आरोपियों के बड़े प्लान को पूरी तरह से फेल कर दिया। मुंबई पुलिस तीनों आरोपियों को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रवाना हो गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड के अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है। आरोपियों को ले जाते हुए एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
कोटा स्थित एमबीएस अस्पताल में तीनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद मुंबई पुलिस तीनों आरोपियों को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आरोपी मुंबई से पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे। कोटा पहुंचने पर ट्रेन रुकते ही तलाशी अभियान चलाया गया। कोटा पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने सक्रिय होकर महज 15 मिनट के भीतर जाल बिछाया। पूरी ट्रेन की तलाशी के बाद तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इनमें रेहान उर्फ सुक्का सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है। ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन बेगूसराय, बिहार का है और पिछले कुछ वर्षों से मुंबई में रह रहा था। तीसरा आरोपी एक नाबालिग है। कोटा पुलिस जल्द ही इन्हें मुंबई पुलिस को सौंप देगी।
नेपाल भागने की थी योजना
पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपियों की योजना नेपाल भागने की थी। वे पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में यात्रा कर रहे थे। उनकी योजना दिल्ली पहुंचकर वहां से नेपाल जाने की थी। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि अनिल पंडित रेहान के संपर्क में था। अनिल पंडित का संबंध लॉरेंस बिश्नोई से बताया गया है।
ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फुटबॉल ग्राउंड ही नहीं, घर भी था टारगेट; बचने के लिए दो गुट में बंट कर करते थे रेकी
हथियारों की बरामदगी बाकी
पुलिस ने अभी तक आरोपियों से हथियार बरामद नहीं किए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ करेगी ताकि हथियारों के बारे में पता चल सके। इसके बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुंबई पुलिस कोटा पहुंच चुकी है। आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।