{"_id":"629d8170fdc58150a74b6e4d","slug":"three-youth-drowned-in-water-tank-in-nagaur-they-went-into-tank-for-drink-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पानी पीने के लिए टांके में उतरे तीन युवक डूबे, एक-दूसरे को बचाने में गई जान, दो सगे भाई थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पानी पीने के लिए टांके में उतरे तीन युवक डूबे, एक-दूसरे को बचाने में गई जान, दो सगे भाई थे
Mon, 06 Jun 2022 09:54 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 06 Jun 2022 09:54 AM IST
सार
नागौर में टांके में पानी पीने के लिए गया एक युवक का पैर फिसल गया। इसके बाद बचाने गए दो युवक भी डूब गए।
विज्ञापन
तीन डूबे
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर में दर्दनाक हादसा हो गया। टांके में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। इनमें से दो युवक सगे भाई थे। एक दूसरे को बचाने की कोशिश में तीनों की जान चली गई।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना थांवला थाना क्षेत्र में रविवार शाम पांच बजे हुई। आसन में स्थित एक खेत में बने पानी के टांके में गोपालराम पुत्र कालूराम (15), सुरेश पुत्र कालूराम (25) और साबुराम पुत्र चोथुराम बागरिया (25) डूब गए। साबूराम शादीशुदा है उसके तीन बच्चे भी हैं। वहीं गोपालराम और सुरेश सगे भाई थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्यास लगने पर गोपालराम टांके पर पानी पीने गया था। इसी दौरान वो फिसलकर टांके में गिर गया। उसे डूबता देख दोनों भाई बारी-बारी से टांके में कूद गए लेकिन तीनों गहराई के कारण बाहर नहीं निकल सके। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों के शव को कुंए से बाहर निकलवाकर थांवला के मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
विज्ञापन