{"_id":"62b842fea6bed77d9f3ba583","slug":"three-young-man-died-in-collision-between-two-bikes-tonk-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: देर रात दो बाइकों की भिड़ंत में तीन की मौत, मरने वाले दो युवक रिश्ते में भाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: देर रात दो बाइकों की भिड़ंत में तीन की मौत, मरने वाले दो युवक रिश्ते में भाई
Sun, 26 Jun 2022 04:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 26 Jun 2022 04:59 PM IST
सार
टोंक में शनिवार देर रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
टोंक में सड़क हादसा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के टोंक में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा जिले के डिग्गी थाना इलाके में जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाइवे पर हुआ। यहां रात करबी दो बजे दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं एक की अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है हादसे में मारे गए तीन में से दो युवक रिश्ते में फूफेरे भाई थे।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात सूचना मिली कि प्रतापपुरा के पास दो बाइकों की भिडंत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन युवक सड़क पर पड़े हुए थे। सभी गंभीर रूप से घायलों को डिग्गी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया था। गंभीर रूप से घायल तीसरे व्यक्ति को जयपुर रेफर कर दिया। यहां अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक कमल (30) पुत्र कालूराम माली निवासी मोर गांव का रहने वाला था। कमल रात को जयपुर से अपने गांव आ रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर प्रधान (26) पुत्र सूरजकरण जाट निवासी डेचवास और भंवर लाल (42) पुत्र माधु लाल जाट निवासी महादेवपुरा सवार थे। दोनों बाइकों में आमने-सामने से टकरा गईं। पुलिस ने तीनों शवों का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन