फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three women expressed their right on bhiwadi man, accused of cheating

एक व्यक्ति पर हक जताने थाने पहुंची तीन महिलाएं, शादी कर धोखा देने का लगाया आरोप

Fri, 23 Aug 2019 09:08 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 23 Aug 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
Three women expressed their right on bhiwadi man, accused of cheating
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के भिवाड़ी थाने की पुलिस को गुरुवार को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। दरअसल, थाने में एक 40 वर्षीय व्यक्ति पर तीन महिलाएं अपना हक जमाने के लिए पहुंच गईं। दो महिलाओं ने उसे अपना पति बताया, लेकिन कोई भी महिला शिकायत देने के लिए राजी नहीं हो रही थी। 

विज्ञापन


एक महिला ने पुलिस से कहा कि पति को उसके साथ रहने के लिए पाबंद करे या पति को जेल भेज दे। अभी थाने में किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है इसलिए पुसिल ने आपसी बातचीत से मामला सुलझाने को कहकर सभी को घर वापस भेज दिया। 
विज्ञापन


भिवाड़ी की रहने वाली बंटी देवी नाम की महिला 40 वर्षीय हरिओम नाम के व्यक्ति को लेकर थाने पहुंची। बंटी ने पुलिस को बताया की तीन वर्ष पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद हरिओम से उसकी मुलाकात हुई। दोनों ने परिजनों से सामने शादी कर ली थी। हरिओम की दो बेटियां थी। जिसको बंटी ने अपना लिया था। बंटी ने बताया कि हरिओम ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिओम ने बंटी को बताया था कि उसने अपनी एक बेटी की शादी कर दी है जबकि उसका एक बड़ा बेटा गुरुग्राम में रहता है। वहीं, अपने छोटे बेटे को बड़े भाई को गोद दे दिया है। महिला ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से हरिओम उससे झगड़ा कर बेटे के पास गुरुग्राम चला जाता है। 

जहां उसका बेटा एक महिला के पास रहता है। इस बात को लेकर हरिओम और उसका झगड़ा चल रहा है। इसकी शिकायत देने वह उसे थाने लेकर आई है। बंटी ने पुलिस से कहा कि वह उसके साथ रहे नहीं तो उसे धोखाधड़ी के आरोप में जेल में डाले। 

दोनों अभी थाने में ही मौजूद थे तभी गुरुग्राम की रहने वाली मंजू नाम की महिला भी थाने में पहुंच गई। मंजू ने बताया कि वह हरिओम और उसकी पहली पत्नी सुमन को पिछले 10-15 सालों से जानती है। उसने बताया कि हमारे परिवार ने हरिओम के बुरे वक्त में उसकी मदद की थी। सुमन ने अलग होने के बाद से ही उसका बड़ा बेटा उसके पास ही रह रहा था। इसलिए हरिओम उसके घर आता-जाता है। 

अभी यह मामला चल ही रहा था तभी हरिओम की पहली पत्नी सुमन भी थाने आ पहुंची। उसने पुलिस के सामने दावा किया कि हरिओम ने उसे तलाक नहीं दिया है। उसने झूठ बोलकर दूसरी महिला से शादी कर ली है। सुमन ने कहा कि तलाक के सबूत को वह थाने में पेश करे। परिवार को उसकी जरूरत है वह आकर साथ रहे। अगर वह साथ नहीं रह सकता तो हमें गुजारे के लिए पैसे दे। 

जब पुलिस विवाद को नहीं सुलझा पाई तो उसने तीनों से शिकायत देने को कहा। इस बात पर गुरुग्राम निवासी महिला मंजू व पहली पत्नी सुमन एक पाले में हो गईं। मंजू ने कहा कि हरिओम अगर अपनी पत्नी व बेटे के साथ रहेगा तो उसे कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन अगर वह भिवाड़ी निवासी महिला के पास रहेगा तो वह उसका सारे हिसाब को चुकता कर दे। 

इस मामले में हरिओम का कहना था कि वह पेशे से ड्राइवर है। वह महीने के 14 हजार रुपये कमाता है। 21 साल पहले उसने नैनीताल में सुमन से शादी कर ली थी। जिसके बाद उनके तीन बच्चे हुए। उसने कहा कि सात साल पहले मैंने सुमन को तलाक दे दिया था। और दूसरी शादी कर ली थी। 


ऐसे हाल में मंजू के परिवार ने हमारी काफी मदद की थी। उसके बेटे को भी पाला-पोसा। करीब तीन साल पहले मैंने बंटी देवी से शादी कर ली। हाल ही में बेटे की तबीयत खराब होने पर वह उससे मिलने जाने लगा। बंटी को इसी बात पर नाराजगी है। अब ये तीनों मिलकर उससे चाहती क्या हैं, खुद नहीं समझ पा रहा।

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed