{"_id":"631bfa5ad7eca609580eb3e5","slug":"three-of-same-family-died-due-to-food-poisoning-in-pali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: फूड पॉइजनिंग से पिता और पुत्र-पुत्री की मौत, एक साथ तीन अर्थियां उठने पर गांव में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: फूड पॉइजनिंग से पिता और पुत्र-पुत्री की मौत, एक साथ तीन अर्थियां उठने पर गांव में पसरा सन्नाटा
Sat, 10 Sep 2022 08:29 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 10 Sep 2022 08:29 AM IST
सार
पाली के एक घर में परिवार के सदस्यों ने रात का बना खाना खाया और उसके बाद काम पर चले गए। इसी बीच उन्हें उल्टियां होने लगी और चक्कर आने लगे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
पाली में फूड पॉइजनिंग से बेटी-बेटे और पिता की मौत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। डायलाना कल्ला गांव में रात का खाना खाने से पिता, बेटे और बेटी की तबीयत बिगड़ गई। तीनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डायलाना कल्ला निवासी सोहन मेघवाल के घर में मंगलवार की शाम मक्का की राब बनाया था। सोहन ने बताया कि बुधवार सुबह मां को छोड़ सभी ने मक्के का राब खाया। उसके बाद सभी ने शिकंजी बना कर पी। फिर खेत में काम करने चले गए। इसी दौरान काम पिता चेलाराम (45) पुत्र दलाराम मेघवाल, बहन गीता (23) पुत्री दलाराम और भाई उत्तम (20) पुत्र दलाराम को चक्कर आने लगे और उल्टी होने लगी। सभी को खिवाड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया।
विज्ञापन
तबीयत में सुधार नहीं होने पर पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, उसके बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान 20 साल के उत्तम मेघवाल की मौत हो गई। शुक्रवार को जोधपुर में पिता और पुत्री गीता ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ जब तीन लोगों की गांव से अर्थियां उठी तो सभी की आंखें नम हो गई। परिवार के सदस्यों का यूं अकाल मौत की गोद में समा जाने से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन