{"_id":"65a3d15851b2ba408c010b4d","slug":"three-including-woman-died-in-two-separate-accidents-in-dausa-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दौसा जिले में महिला समेत तीन की मौत, दो अलग-अलग हादसों में गईं तीनों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दौसा जिले में महिला समेत तीन की मौत, दो अलग-अलग हादसों में गईं तीनों की जान
Sun, 14 Jan 2024 05:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 14 Jan 2024 05:49 PM IST
सार
सैंथल थाना पुलिस ने बताया कि मनोहरपुर से दौसा की तरफ आ रहे बोरवेल मशीन ट्रक और पिकअप में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप के चालक और परिचालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई पिकअप।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले में रविवार को दो अलग-अलग हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सैंथल थाना क्षेत्र के मनोहरपुर हाइवे पर हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, बांदीकुई थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सैंथल सहायक उपनिरीक्षक कमल कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात 11:30 बजे के करीब मनोहरपुर से दौसा की तरफ आ रहे बोरवेल मशीन ट्रक और पिकअप में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप के चालक और परिचालक की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप में फंसे शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
हादसे में कोटपूतली निवासी सुरेंद्र और अलवर निवासी शंभु की मौत हुई। पुलिस ने शवों का पीएम कराकर परजिनों को सौंप दिया, वहीं वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरा हादसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र के दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ। बांदीकुई पुलिस ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर अल सुबह बस से उतरने समय वृद्ध महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में घायल हुई महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दहड़ा की ढाणी के पास हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।