फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three Engineers Suspended Over Poor Quality Work in Chambal Canal Project

Rajasthan News:चंबल परियोजना में घटिया निर्माण सामग्री पर कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड

Wed, 06 May 2026 06:56 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 06 May 2026 06:56 AM IST
सार

राजस्थान के चंबल सीएडी परियोजना में घटिया निर्माण सामग्री मिलने पर जल संसाधन विभाग ने तीन कनिष्ठ अभियंताओं को निलंबित किया है। वहीं तीन अन्य अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। 

विज्ञापन
Three Engineers Suspended Over Poor Quality Work in Chambal Canal Project
जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

राजस्थान में जल संसाधन विभाग की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। चंबल कमांड एरिया डेवलपमेंट (सीएडी) परियोजना के निर्माण कार्यों में मानक सामग्री का उपयोग नहीं मिलने पर विभाग ने तीन कनिष्ठ अभियंताओं को निलंबित कर दिया है, जबकि तीन अन्य अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।

जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता (प्रशासन) की ओर से 5 मई को जारी आदेश के अनुसार, दायीं मुख्य नहर सीएडी चंबल कोटा में निर्माण कार्यों के दौरान अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद दायीं नहर उपखंड सीएडी अंता में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता नेमीचंद बैरवा, सोनू कुमार गोचर और दीपक चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन

इसके अलावा दायीं मुख्य नहर खंड-द्वितीय सीएडी चंबल कोटा के अधिशाषी अभियंता हेमराज मीणा, सहायक अभियंता एवं तकनीकी सहायक नरेश मालव और दायीं नहर खंड सीएडी चंबल अंता के सहायक अभियंता अमित कुमार बोहरा के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- Rajasthan News: आरटीओ और ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, पुलिस ने जारी की चेतावनी

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि विभागीय परियोजनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर घटिया सामग्री या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद अधीक्षण अभियंता सिंचाई वृत सीएडी कोटा और अधीक्षण अभियंता गुणवत्ता नियंत्रण इकाई कोटा की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया था। जांच में निर्माण कार्यों में खामियां मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। विभाग के अनुसार, जहां-जहां दोषपूर्ण निर्माण कार्य पाए गए हैं, उन्हें चिन्हित कर हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed