Accident in Bikaner: श्रीडूंगरगढ़ में कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत, पांच की मौत
बीकानेर में गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में सरदारशहर के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के राजमार्ग पर गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार सरदारशहर से बीकानेर की तरफ एक कार आ रही थी। तभी सामने से अचानक एक ट्रक आ गई। तेज रफ्तार के कारण कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में छह लोग सवार थे।
दुर्घटना की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीकानेर रेफर किया गया। मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक सरदारशहर के रहने वाले हैं। पुलिस ने कहा कि परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।