फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three cousins drowned in Hari Sagar Kund in Tonk one died

Rajasthan: होली खेलने के बाद कुंड में नहाने गए तीन चचेरे भाई डूबे, एक की मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया

Tue, 07 Mar 2023 08:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 07 Mar 2023 08:18 PM IST
सार

टोंक जिले में हरि सागर कुंड में तीन चचेरे भाई डूब गए। ग्रामीणों ने दो लड़कों को बचा लिया, लेकिन एक की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं हैं।

विज्ञापन
Three cousins drowned in Hari Sagar Kund in Tonk one died
हादसे के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा इलाके के लांबाहरिसिंह कस्बे स्थित हरि सागर कुंड में नहाने गए तीन लड़के पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने दो लड़कों को बचा लिया, लेकिन एक की गहरे पानी में जाने से मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लांबाहरिसिंह कस्बे में मंगलवार सुबह धुलंडी के अवसर पर होली खेलकर 3 चचेरे भाई बारह खंभा छतरी के हरिसागर कुंड में नहाने गए थे। बंटी (19) पुत्र महावीर प्रजापत उम्र 19 साल, सूरज (19) पुत्र हंसराज प्रजापत और हनुमान (16)  पुत्र गोपी नहाते समय गहरे पानी में चले गए। इस दौरान तीनों को पानी में डूबते देख बाहर खड़े जीतराम ने जोर से चिल्लाना शुरू किया। आवाज सुनकर कुंड में नहा रहे अन्य युवकों अखिलेश वैष्णव, वीरेंद्र माली और राम प्रसाद जांगिड़  ने सूरज और हनुमान को पानी से बाहर निकालकर उनकी जान बचा ली, लेकिन बंटी का कुछ पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना पर एएसआई राम नारायण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बंटी की तलाश के लिए गोताखोर समसुद्दीन मंसूरी को मौके पर बुलाया गया। करीब आधे घंटे की तलाश के बाद बंटी को तलाश कर अस्पताल पहुंचा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपसरपंच संजय पाराशर ने बताया कि गांव में बादशाह की सवारी निकल रही थी। सभी लोग होली खेल रहे थे, इस दौरान पता चला कि कुंड में 3 लड़के डूब गए हैं। तीनों चचेरे भाई एक साथ कुंड में नहाने गए थे। इस दौरान पानी में डूबने से बंटी की मौत हो गई। बंटी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed