फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three accused arrested in case of hunting of national bird peacock

Rajasthan News: गुलेल से किया था राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार, पुलिस ने तीन आरोपियों के किया गिरफ्तार

Tue, 23 Jul 2024 09:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 23 Jul 2024 09:21 PM IST
सार

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के बोरखेडी में गम्भीरी नदी के किनारे राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारने के मामले में निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Three accused arrested in case of hunting of national bird peacock
जाँच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रेंजर वन विभाग व तहसीलदार निम्बाहेड़ा के समक्ष मोर का अंतिम संस्कार किया गया। आरोपियों ने गुलेल से राष्ट्रीय पक्षी का शिकार किया था। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गम्भीरी डेम के चौकीदार आसिफ पुत्र मुश्ताक खान निवासी बडा कसाई मोहल्ला निम्बाहेडा ने थाने पर एक रिपोर्ट दी।

विज्ञापन


इसमें बताया कि सोमवार शाम को बोरखेडी के पास गंभीरी नदी के यहां दो-तीन लडके मछली का शिकार रहे थे। इसी दौरान पास ही खेत में मोर के गिलोल से मारी जो घायल होकर मर गया। मौके पर तीन व्यक्ति सेगवा निवासी आकाश नाथ कालबेलिया, पिंटू कालबेलिया व बबलूनाथ कालबेलिया थे।
विज्ञापन


इस पर निंबाहेड़ा पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया। पुलिस ने घटना में संलिप्त सेगवा निवासी आकाशनाथ पुत्र राजेन्द्र कालबेलिया, पिंटू पुत्र शम्भूलाल कालबेलिया व बबलू नाथ पुत्र सुरज नाथ कालबेलिया को गिरफ्तार किया गया। इधर, राष्ट्रीय पक्षी मोर का मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर रेंजर वन विभाग, तहसीलदार निम्बाहेडा की मौजूदगी में अन्तिम संस्कार करवाया गया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed