फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Threat of slitting throat to two traders in Udaipur Kanhaiya Lal Murder case

Rajasthan: दो व्यापारियों को गला काटने की धमकी, जिस इलाके में कन्हैयालाल की हत्या हुई थी, वहीं रहते हैं पीड़ित

Sat, 16 Jul 2022 10:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 16 Jul 2022 10:49 PM IST
सार

28 जून को कन्हैया की हत्या के बाद से प्रदेश में लोगों को धमकी मिलने का सिलसिला जारी है। लगभग हर दिन एक-दो ऐसे केस सामने आ रहे हैं। सभी को कन्हैयालाल जैसी हत्या करने की धमकी दी जा रही है।

विज्ञापन
Threat of slitting throat to two traders in Udaipur Kanhaiya Lal Murder case
धमकी देने वालों ने व्हाट्सएप पर एक फोटो भी भेजी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उदयपुर में कन्हैयालाल की जघन्य हत्या ने पूरे प्रदेश ही नहीं देश को हिला कर रख दिया था। 28 जून को धानमंडी थाना इलाके में दो मुस्लिम युवकों ने कन्हैया की गला काटकर हत्या कर दी थी। अब इसी इलाके में रहने वाले दो व्यापारियों को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दी गई है। व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर में आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा, तेरा अंजाम भी कन्हैयालाल जैसा ही होगा, हम तेरे आसपास ही हैं। व्यापारियों की शिकायत पर थाना पुलिस ने दोनों व्यापारियों को सुरक्षा दे दी है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक कपड़ा व्यापारी है और दूसरा हैयर ड्रेसर्स है। उदयपुर पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के अनुसार दो व्यापारियों को एक जैसी धमकी दी गई है। व्हाट्सएप पर आए दोनों मैसेज की भाषा भी एक जैसी ही है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी जांच में दोनों नंबर बाहर के लग रहे हैं। हमनें दोनों व्यापारियों को पुलिस सुरक्षा दे दी है। साथ ही केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


क्या खत्म हो गया पुलिस का खौफ?
हैरानी की बात तो यह है कि 28 जून को कन्हैया की हत्या के बाद से प्रदेश में लोगों को धमकी मिलने का सिलसिला जारी है। लगभग हर दिन एक-दो ऐसे केस सामने आ रहे हैं। सभी को कन्हैयालाल जैसी हत्या करने की धमकी दी जा रही है। इससे ऐसा लग रहा कि धमकी देने वालों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। बीते दिन शुक्रवार को भरतपुर में एक पुजारी को गला काटन की धमकी दी गई थी। आरोपियों ने मंदिर की दीवार पर धमकी भरा पत्र चिपका दिया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रूर तरीके से की गई थी कन्हैया की हत्या 
28 जून को उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed