{"_id":"64731859dd1b52e9c50f15e8","slug":"thieves-took-gold-and-silver-jewelery-and-cash-by-breaking-the-window-of-the-house-in-dholappur-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: मडासिल गांव में चोरों का आतंक, खिड़की तोड़कर घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: मडासिल गांव में चोरों का आतंक, खिड़की तोड़कर घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले गए चोर
Sun, 28 May 2023 02:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 28 May 2023 02:32 PM IST
सार
धौलपुर के गांव मडासिल गांव में मकान के पीछे की खिड़की को तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। घटना से ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन
खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
धौलपुर के सरमथुरा थाना इलाके के गांव मडासिल में बीती रात अज्ञात नकबजनों ने एक मकानों को निशाना बनाते हुए हजारों की नकदी और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। मकान के पीछे की खिड़की को तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया है। घटना से ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित शिव सिंह पुत्र भरोसी लाल ने बताया गांव में अक्सर चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में स्थानीय पुलिस नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने बताया बीती रात पीछे से मकान की खिड़की को तोड़कर नकबजनी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात बदमाश घर में घुस गए। अलमारी एवं संदूक के बक्सों के लॉक तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और कैश को ले गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने रात करीब 1 से 2 के बीच घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित का कहना है कि आहट होने पर जाग भी गए थे, लेकिन तब तक अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। पीड़ित ने बताया मकान के अंदर घुस कर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था एवं संदूक एवं बक्सों के ताले टूटे हुए थे। पीड़ित का कहना है कि अक्सर गांव में चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। कुछ समय पूर्व एक बाइक और एक लाख रुपये की गांव से चोरी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। पूर्व की घटनाओं में पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया है। बदमाशों द्वारा लगातार की जा रही घटनाओं से आमजन में भय व्याप्त है। पुलिस की कार्यशैली और कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।